कच्चा बादाम वाले अंकल ने अपने ही गाने पर किया डांस, 2 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो

Viral Video: ‘कच्चा बादाम’ गाने पर रातों रात स्टार हुए भुबन बड्याकर का एक नई वीडियो सामने आया है, जिसमें अपने ही गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

Kaccha Badam
विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां कई लोग रातों रात स्टार बन गए, फिर चाहे रानू मंडल हो या सहदेव दिर्डो। ऐसे ही भुबन बड्याकर नाम के एक शख्स ने 2021 में मूंगफली बेचते हुए ‘कच्चा बादाम’ गाना गाया था, जो देखते ही देखते ‘कच्चा बादाम’ हिट हो गया था। इसके बाद भुबन बड्याकर को किसी पहचान की जरूरत नहीं थी। अब भुबन बड्याकर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने ही गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

अपने ही गाने पर डांस करते नजर आए भुबन

Advertisment

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भुबन बड्याकर ने बहुत दिनों बाद सोशल मीडिया पर वापसी की, और साधारण कपड़ो में अपने ही गाने ‘कच्चा बादाम’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। जितना प्यार भुवन को अपने गाने पर मिला, उतना ही प्यार डांस पर मिल रहा है। लोग उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस वीडियो को bhuban 0.2 नाम के अकाउंस से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसको 2 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। वहीं 13 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देख लोगों के कमेंट्स नहीं रूक रहे हैं। एक ने कमेंट किया कि दिल खुश हो गया अंकल को दोबारा देखकर। एक ने लिखा कि मुझे उम्मीद नहीं थी अंकल का ये रूप देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

एक यूजर ने कमेंट किया कि एक ही गाने को बार-बार देखकर अच्छा नहीं लग रहा है, कुछ नया गाना लाओ। एक ने लिखा कि अंकल जी आप तो स्टार हो गए हो, कुछ नया ट्राई करो आपको लोग देखना चाहते हैं। एक ने लिखा कि इंस्टाग्राम पर वीडियो देखते-देखते बोर हो गया था, अब कुछ नया देखने को मिला। एक ने लिखा कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए डांस एक अच्छा तरीका है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ