Jitan Sahani Murder Case : वीआईपी पार्टी के चीफ मुकेश सहनी के पिता की हत्या से बिहार में सनसनी मच गई है। हत्या इतनी बेरहमी से की गई है कि शव को देखने वालों की चीख निकल जाए। जीतन सहनी की धारदार हथियार से हत्या उनके बिरौल स्थित निजी आवास पर ही की गई। मौके पर कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्या चोरों ने की है। हालांकि अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हैं। वहीं इस हत्याकांड के बाद लोग बिहार में जंगलराज की वापसी बता रहे है।
पुलिस ने कहा है कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि चोर घर में घुसे थे, तभी जीतन सहनी की नींद खुल गई और फिर उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा है कि हत्या की असली वजह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। इस हत्याकांड के बाद बिहार में सनसनी मची हुई है और सोशल मीडिया पर लोग बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोग बिहार सरकार पर कस रहे तंज
कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने लिखा है कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा स्थित उनके घर में घुसकर हत्या की खबर खौफनाक है। अगर ये जंगलराज नहीं तो क्या है? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि क्या BJP और JDU नेता यह दावे के साथ कह सकते हैं कि वो बिहार में सुरक्षित हैं। जिसकी सरकार वही सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता है तो विपक्ष के नेता और आम जनता को क्या सुरक्षा देगा भला?
शरद यादव के बेटे शांतनु यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं इस कायराना और कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। ये डबल इंजन सरकार की विफलता और महाजंगलराज की निशानी है। बिहार सरकार को अविलम्ब सख्त और जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए। सपा की तरफ से लिखा गया कि भाजपा सरकारों में चुन चुन कर दलितों पिछड़ों का नेतृत्व खत्म करने की साजिश ,उन पर और उनके परिजनों पर हमले दर्शाते हैं कि भाजपा सरकार में दलित पिछड़े असुरक्षित हैं और भाजपाई साजिशों के शिकार बन रहे। एक अन्य ने लिखा कि ये जंगलराज की निशानी है।
जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड की जांच दरभंगा की ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा को सौंपी गई है। काम्या मिश्रा को दबंग अफसर भी माना जाता है। दरभंगा में तैनाती से पहले काम्या मिश्रा पटना सचिवालय में डीएसपी थीं। वह कई अहम केस का खुलासा कर चुकी है।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
13 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
15 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines