Ranchi Fairing Viral Video : मामूली सी बात पर आज कल लोग एक दूसरे की जान लेने पर आमादा हैं। हाल ही में हुईं कई घटनाओं को लेकर कहा जा रहा है कि लोगों में या तो कानून का डर खत्म हो गया है या फिर सहिषुणता खत्म हो गई है। झारखंड की राजधानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स की निर्मम हत्या दिखाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार, राजधानी रांची में एक बार कर्मचारी की आधी रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला शख्स बार में पार्टी करने पहुंचा और विवाद के बाद उसे वहां से बाहर निकल दिया गया था। हत्या की घटना सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया गया कि हत्या करने वाले शख्स को डांस फ्लोर पर अन्य ग्राहकों के साथ हुए विवाद और मारपीट के बाद बाउंसरों ने उसे और उसके दोस्तों को बार से बाहर निकाल दिया था। यह विवाद साढ़े दस बजे के आसपास हुआ था। इसके बाद शख्स डेढ़ बजे के करीब फिर से बार पहुंचा।
सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि आरोपी बड़े ही आराम से टेलीस्कोपिक राइफल लेकर बार पहुंचा और सामने खड़े डीजे बजाने वाले शख्स फायरिंग की। गोली लगने के बाद बार कर्मचारी ने भागने की कोशिश लेकिन वहीं गिर पर पड़ा। हत्या का आरोपी गोली चलाने के बाद आराम से वहां चलते हुए निकल गया और भाग गया।
यह भी पढ़ें : तूफान के ये वीडियो देख डर जाएंगे! आसमान में बादल के बवंडर, Remal ने मचाई तबाही
मृतक शख्स का नाम संदीप प्रमाणिक बताया गया जो पश्चिम बंगला का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं हत्या का आरोपी मूल रूप से बिहार के छपरा का रहने वाला था, लेकिन उसका रांची में भी कारोबार था। हत्या के वक्त आरोपी ने टीशर्ट से अपना चेहरा छुपा रखा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान हो गई है।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
15 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines