Coal Mine Landslide Video Viral (अरुण कुमार तिवारी): देश के कोयलांचल में पहली बार लैंडस्लाइड हुआ है और पहली बार ही इतना भीषण लैंडस्लाइड हुआ कि देखकर किसी की भी सांसें अटक जाएं। जी हां, झारखंड के धनबाद में बस्ताकोला क्षेत्र स्थित राजापुर आउटसोर्सिंग परियोजना के तहत चल रही माइनिंग के दौरान भूस्खलन हुआ। अचानक तेज आवाज और भयंकर विस्फोट के साथ कोयले के मलबे का ढेर भरभरा कर गिर गया।
जैसे ही मलबा नीचे आया, उसक आंधी में उड़कर 3 खनन कर्मी दूर जाकर गिरे। मुख्तार और शुभम नामक मतदूर उड़कर दूर जा गिरे और दोनों चोटिल हो गए। दोनों का इलाज जोड़ाफाटक रोड स्थित एक नर्सिंग होम में कराया गया। बताया जा रहा है कि खदान से पानी निकालने के लिए पंपिंग का कार्य जारी था। ठेकाकर्मी मुख्तार, शुभम, शंभु चौहान, कृष्णा महतो और सुनील चौहान काम कर रहे थे, तभी वहां अचानक लैंडस्लाइड होने से मलबा नीचे आ गिरा।
2 महीने पहले बंद किया गया था खनन कार्य
मिली जानकारी के अनुसार, जिस समय लैंडस्लाइड हुआ, उससे एक मिनट पहले ही कैंटर लेकर ड्राइवर अंदर घुसा था, लेकिन मलबा देखकर वह वाहन छोड़कर भाग गया। मलबा गिरते समय हुई जोरदार आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। उन्होंने विस्फोट से उड़ने वाले काले धुएं और धूलकण का गुबार आसमान में फैला देखा तो घबरा गए। धूलकण उड़कर झरिया, धनबाद, भूली और बरवाअड्डा के आसमान में फैल गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट और लैंडस्लाइड की आवाज इतनी तेज थी कि मानो बम फट गया हो। वहीं लैंडस्लाइड के बाद खदान की गैलरियों में पानी भर गया। लाखों रुपये की एक खराब मशीन और 5 मोटरपंप पानी में डूब गए। साथ ही खदान के अंदर जाने का मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। सूचना मिलते ही बस्ताकोला महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा और राजापुर कोलियरी के पीओ केके सिंह मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।
DGMS के निर्देशक (माइनिंग) मनोज कुमार साहू भी मौके पर पहुंचे। बता दें कि 2 महीने पहले ही कार्य अवधि समाप्त होने के कारण यहां खनन कार्य बंद कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
16 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines