Video: जया किशोरी शादी करेंगी या नहीं? बैग विवाद के बीच खुद बताई सच्चाई
अपने Dior बैग को लेकर लंबे समय से चर्चा में रहीं जया किशोरी ने अपने शादी को लेकर जानकारी दी है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
Edited By Ankita Pandey

Jaya Kishori
Edited By Ankita Pandey

Jaya Kishori
Jaya Kishori Video: कथावाचक जया किशोरी कुछ दिनों से अपने Dior के कस्टमाइज बैग को लेकर चर्चा में नजर आ रही हैं। मगर अब उन्होंने इस विषय पर बात करते हुए अपना पक्ष रखा है। इस दौरान जया किशोरी ने अपनी शादी और गृहस्थ जीवन को लेकर भी कुछ खुलासे किए है। इसमें उन्होंने बताया कि वे आगे जाकर गृहस्थ जीवन बिताना चाहती है। इसके अलावा उन्होंने वीडियो में कई अन्य पहलुओं पर भी बात की है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
कुछ दिनों से जया किशोरी की एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने एक महंगा बैग लिया है, जिसकी कीमत दो लाख से ज्यादा है। जानकारी सामने आई है कि जया का ये बैग Dior का कस्टमाइज बैग है, जिसमें लेदर यानी चमड़े का इस्तेमाल किया गया है।
इस वीडियो के आने के साथ ही जया किशोरी की कई नेगेटिव कमेंट और ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। लोगों ने उन्हें अलग-अलग तरीके से ट्रोल किया। जहां कुछ लोगों ने कहा कि जया अपनी कथा में सांसारिक मोह माया से दूर रहने को कहती है और खुद लग्जरी लाइफ जी रही हैं।
फिलहाल जया ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में इन सभी पहलुओं पर बात की। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह एक कस्टमाइज बैग है, जिसको आप अपनी मर्जी से बनवा सकते हैं और मेरे अपनी जीवन में कभी लेदर का इस्तेमाल नहीं किया और आगे भी नहीं करूगी।
#WATCH | Kolkata: On the controversy over carrying an expensive handbag, Spiritual orator Jaya Kishori says, “The bag is a customised bag. There is no leather in it and customised means that you can get it made as per your wish. That is why my name is also written on it. I have… pic.twitter.com/TCRlumJ2R4
— ANI (@ANI) October 29, 2024
जया किशोरी ने आगे कहा कि जो लोग मेरी कथा में आए हैं, उनको अच्छे से पता है कि मैं कभी नहीं कहती कि सब कुछ ‘मोह माया’ है, पैसा मत कमाओ या सब कुछ त्यागो। मैंने कुछ त्यागा नहीं है, तो मैं आपको ऐसा करने के लिए कैसे कह सकती हूं?
आगे जया ने कहा कि मैं पहले दिन से ही क्लीयर हूं कि मैं कोई संत, साधु या साध्वी नहीं हूं। मैं एक नॉर्मल लड़की हूं, मैं एक नॉर्मल घर में रहती हूं, मैं अपने परिवार के साथ रहती हूं। आगे गृहस्थ जीवन पूर्ण रूप से जीना भी चाहती हूं।
जया ने युवाओं को लेकर कहा कि मैं युवाओं से भी यही कहती हूं कि आप मेहनत करें, पैसा कमाएं, खुद को एक अच्छी जिंदगी दें, अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी दें और अपने सपने पूरे करें।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.