Japan Police Makeup : किसी भी देश में पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा करने, अपराध पर रोक लगाने और अपराधियों को सजा दिलाने का काम करते हैं, लेकिन जापान में पुलिसवालों से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, यहां पुलिस को ट्रेनिंग में मेकअप करना सिखाया जा रहा है। इसकी वजह भी काफी दिलचस्प है कि आखिर पुलिसवालों को मेकअप की ट्रेनिंग क्यों दी जा रही है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान में एक पुलिस अकादमी मेकअप आर्टिस्ट की मदद से अपने पुरुष अधिकारियों को मेकअप की कला सिखा रही है। फुकुशिमा प्रान्त में स्थित पुलिस अकादमी फुकुशिमाकेन केइसात्सुगाको ने इस साल से 60 पुलिस अधिकारियों के लिए मेकअप कोर्स शुरू किया। पुलिस अकादमी द्वारा शुरू की गई यह ट्रेनिंग लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
क्या सिखाया जा रहा है इस ट्रेनिंग में?
इस ट्रेनिंग में बुनियादी मेकअप सिखाने के अलावा, आइब्रो पेंसिल का उपयोग, त्वचा को नमी देना और प्राइमर लगाना, आइब्रो ट्रिमिंग और हेयरस्टाइलिंग जैसी तकनीकें सिखाई जा रही हैं। इसमें जापानी मेकअप ब्रांड शिसीडो को भी शामिल किया गया था।
क्यों दी जा रही है मेकअप की ट्रेनिंग?
पुलिस अकादमी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधिकारी अक्सर समुदाय के विभिन्न सदस्यों और लोगों से मिलते हैं, इसलिए साफ-सुथरा और स्मार्ट दिखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “हम ट्रेनिंग ले रहे अधिकारियों को यह याद दिलाना चाहते हैं कि समाज के सदस्य और भावी पुलिस अधिकारी होने के नाते साफ-सुथरा दिखना अत्यंत महत्वपूर्ण है।”
यह भी पढ़ें : डांस करते समय स्टेज पर फिर अचानक मौत, तमिलनाडु से वीडियो वायरल
पुलिस अधिकारियों की क्या राय है?
इस ट्रेनिंग में हिस्सा लेने वाले एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “मैंने पहले कभी मेकअप नहीं किया है। मेरा मानना है कि पुलिस अधिकारी होने का मतलब है कि हमें अक्सर लोगों की नजरों में रहना पड़ता है, इसलिए अब मैं इस पर ध्यान दूंगा कि काम पर जाने से पहले खुद को अच्छी तरह तैयार करूं।”
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines