हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Cucumber Peel Sabji Recipe: खीरे के छिलकों को कूड़े में फेंकने की बजाय, लंच के लिए बनाएं टेस्टी सब्जी, जानें रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: खीरा एक सुपरफूड है जोकि 95% पानी की मात्रा से भरा होता है। इसके सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है जिससे आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं से दूर रहते हैं। इसलिए खीरे को लोग आमतौर पर सलाद के तौर पर खूब खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खीरे के समान ही खीरे के छिलके भी आपकी सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं? अगर हीं तो आज हम आपके लिए खीरे के छिलकों की सब्जी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। खीरे के छिलके विटामिन ए यानी कि बीटा-कैरोटीन जैसे कई हेल्दी गुणों से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ानें में मदद मिलती है। इसलिए ये सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती है, तो चलिए जानते हैं खीरे के छिलकों की सब्जी बनाने की रेसिपी-

खीरे के छिलकों की सब्जी बनाने की सामग्री-
-1 किलो खीरे के छिलके
-100 ग्राम घी
-आधा छोटा चम्मच जीरा
-1 चम्मच धनिया पाउडर
-1 बारीक कटा हुआ प्याज
-1 लहसुन
-1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
-1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
-स्वादानुसार नमक

खीरे के छिलकों की सब्जी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले खीरे के छिलकों को धोकर बारीक टुकड़ों में काट लें।
फिर आप इनको किसी पैन में डालें और करीब 5 मिनट तक उबलने के लिए रख दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें थोड़ा जीरा, कटी हुई प्याज और बारीक कटा हुआ लहसुन डाल दें।
इसके बाद आप इस मसाले को प्याज के नरम होने तक अच्छी तरह से भून लें।
फिर आप इसमें सारे सूखे मसाले और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें।
इसके बाद आप इसमें उबले हुए खीरे के छिलकों को कढ़ाई में डालें और मसालों के साथ मिला लें।
फिर आप इसको करीब 5 मिनट तक ढककर पकाएं और गैस बंद कर दें।
अब आपकी टेस्टी और हेल्दी खीरे के छिलकों की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको गर्मा-गर्म रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola