शादी के समय ऐन मौके पर दूल्हा मंडप छोड़कर भाग गया। उसके बाद जो हुआ, उसका कोई मजाक उड़ा रहा है तो कोई तारीफ भी कर रहा है, क्योंकि बेटे की जगह बाप की लॉटरी लग गई। मामला इंडोनेशिया दक्षिण हलमहेरा के जिकोटामो गांव का है। शादी ब्याह किसी तमाशे के बिना संभव ही नहीं। शादी में कभी बराती हंगामा करते हैं तो कभी जमाई लड़ाई-झगड़े पर उतर आते हैं। अब तो दूल्हा-दुल्हन भी विवाद करने लगे हैं।
यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! Juice भरे गिलास से दिखाए करतब, हथेली पर कराया डांस, देखें
शादी पर खर्च हुए करीब 1.35 लाख
ऐसा ही मामला हुआ एक शादी में, जहां दूल्हा अचानक मंडप में आने से पहले गायब हो गया। ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हे को उसके परिजनों ने हर जगह तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसका फोन भी बंद आ रहा था। यह देखकर दुल्हन के मां-बाप टेंशन में आ गए। उन्हें समाज में बदनामी होने और मुंह छिपाने का डर सताने लगा, जबकि शादी की तैयारियों पर उनके लाखों रुपए खर्च हो चुके थे।
दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच मामले को लेकर नोक-झोंक भी हुई। आखिरकार दूल्हे के पिता ने एक प्रस्ताव रखा। वह बेटे की जगह खुद लड़की से शादी करने के लिए तैयार हो गया। दुल्हन मंडप में बैठी थी। उसके परिजनों ने 25 मिलियन इंडोनेशियाई करेंसी ( 1.35 लाख भारतीय रुपये) से ज्यादा खर्च कर दिया था। इतनी तैयारी बेकार न हो और दुल्हन की बदनामी भी न हो, यह सोचकर दूल्हे के पिता ने शादी करने का प्रस्ताव रख दिया।
यह भी पढ़ें: अफसर पर लगा लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी से संबंध बनाने का आरोप, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश
लोगों ने दीं मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
काफी सोच विचार के बाद लड़की के परिजन बेटे की जगह उसके बाप से अपनी बेटी की शादी करने के लिए तैयार हो गए। इंडोनेशियाई मीडिया आउटलेट्स के अनुसार, दुल्हन काफी समय से लड़के के साथ रिश्ते में थे। 29 अगस्त को दोनों की शादी होनी तय हुई थी। बरात घर पहुंच चुकी थी, लेकिन अचानक दूल्हे के गायब होने से सब चौंक गए। अभी तक भी दूल्हे के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है, न ही किसी को यह पता है कि वह मंडप से क्यों भागा?
इंडोनेशियाई सोशल मीडिया पर दुल्हन और उसके दूल्हे की तस्वीरें वायरल हुईं। वहीं किसी ने इस पूरे विवाद की वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामला जानने के बाद इंडोनेशियाई सोशल मीडिया पर इस अनोखी शादी पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं। कुछ लोग इस शादी का मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ लोग दुल्हन की किस्मत को दोष दे रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने लड़की की इज्जत बचाने के लिए बुजुर्ग के फैसले को सही भी बताया।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines