Viral Video: गजब! Juice भरे गिलास से दिखाए करतब, हथेली पर कराया डांस, देखें
Edited By Pushpendra Sharma

Juice Seller Viral Video
Edited By Pushpendra Sharma

Juice Seller Viral Video
Juice Seller Viral Video: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं। जिन्हें देख लोग दंग रह जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक जूस सेलर गिलास से करतब दिखाता नजर आ रहा है। राजस्थानी लोक गायक हेमराज गोयल ने इस वीडियो को शेयर किया है।
इसमें दिखाया गया है कि एक लड़का पहले जूस भरे गिलास को दूसरे गिलास से ढंकता है, फिर उसे चम्मच से बजाकर करतब दिखाने लगता है। गिलास को ऊपर-नीचे उछालकर वह एक एक्सपर्ट बार टेंडर की तरह नजर आता है। खास बात यह है कि उसमें से एक भी बूंद बाहर गिरती दिखाई नहीं दी। इसके बाद वह गिलास को हथेली पर नचा देता है। जूस भरे गिलास को बेरहमी से पीटते और उसका ‘जूस’ निकालते देख लोग दंग रह गए।
इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट आ रहे हैं। कई नेटिजन्स ने जूस सेलर के स्किल की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उसे किसी फैंसी रेस्टोरेंट या बार में होना चाहिए। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा- ”उन्हें नहीं पता कि बारटेंडर के तौर पर कितनी सैलरी मिल सकती है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ”उसे 5 स्टार बार में होना चाहिए।” वीडियो पोस्ट करने वाले राजस्थानी लोक गायक हेमराज गोयल ने keraladiaries हैशटैग के साथ लिखा- जूस बनाने के इस अनोखे तरीके ने मुझे हैरान कर दिया था। इस वीडियो को अब तक 21 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: