India’s Got Latent Video Editor : इंडियाज गॉट लैटेंट शो और इससे जुड़े सभी लोग चर्चाओं में हैं। पूरे विवाद की जड़ रणवीर अल्लाहबादिया हैं, जिनकी अश्लील टिप्पणी पर बवाल हुआ और अब शो के बंद होने की बात सामने आ रही हैं। अश्लील टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद रणवीर और समय रैना के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ कई लोगों को पूछताछ के लिए भी बुलाया जा रहा है। पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचने वालों में वीडियो एडिटर प्रथम सागर का नाम भी शामिल है। आइये जानते हैं कि आखिर प्रथम सागर कौन हैं?
कौन हैं इंडियाज गॉट लैटेंट के एडिटर प्रथम सागर?
प्रथम सागर इंडियाज गॉट लैटेंट के वीडियो एडिट करते थे। उनकी इसी जिम्मेदारी के कारण पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। 14 फरवरी को खार पुलिस स्टेशन सवालों के जवाब देने के लिए पहुंचे। प्रथम सागर को पांच साल से भी अधिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव है और वह एक प्रोफेशनल वीडियो एडिटर हैं।
प्रथम सागर के LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, उनके पास Unacademy जैसे यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स के साथ-साथ कई अन्य स्टार्टअप्स के भी वीडियो एडिटर हैं। प्रथम Unfiltered by Samdish समेत कई प्रोग्राम के एडिटर हैं या रह चुके हैं। वह ग्राफिक डिजाइनर के साथ ही सोशल मीडिया मैनेजर एक तौर पर भी काम कर चुके हैं।
क्यों शुरू हुआ विवाद?
इंडियाज गॉट लैटेंट शो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रणवीर अल्लाहबादिया मां-बाप को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रोल किया। बॉलीवुड के तमाम लोगों ने इसका विरोध किया और फिर पुलिस में शिकायत हुई, इसी मामले में मुंबई और असम पुलिस कार्रवाई कर रही है। शो में शामिल सभी लोगों से पूछताछ हो रही है।
यह भी पढ़ें : Team India के स्टार की पत्नी Anjum Khan कौन? शिवम दुबे संग लव स्टोरी रोमांचक
वहीं इसी बीच ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एपिसोड में की आपत्तिजनक टिपप्णी के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने दूसरा समन जारी किया है। यह समन शो के मेकर, होस्ट और काॅमेडियन समय रैना को लेकर जारी हुआ है। 17 फरवरी उन्हें जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। वहीं समय रैना के वकील ने बताया कि कॉमेडियन इस वक्त अमेरिका में हैं और 17 मार्च को वापस लौटेंगे।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
10 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines