US Open 2022: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा 29 अगस्त से शुरू हो रहे US ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गई हैं। उन्होंने चोट के कारण आगामी यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने इस बात की इसकी जानकारी दी है। सानिया मिर्जा ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में हार के बाद ऐलान किया था कि साल 2022 के आखिरी में वह टेनिस से संन्यास ले लेंगी।
अभी पढ़ें –ICC ODI Team Rankings: 111 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर भारत, जानें पहले पर कौन है?
Sania Mirza
रिटायरमेंट प्लान में बदलाव होगा
ऐसे में माना जा रहा था कि यूएस ओपन 2022 के साथ वह टेनिस को अलविदा कह सकती थीं। हालांकि अब चोट के चलते संभव है कि वह आगे किसी बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर अपने इंटरनेशनल करियर की समाप्ति का एलान कर दें। सानिया ने लिखा, ‘मैं हफ्तों के लिए बाहर रहूंगी और US ओपन से हट गई हूं। यह ठीक नहीं है और गलत समय पर है, जिसके कारण मेरे रिटायरमेंट प्लान में बदलाव होगा, लेकिन मैं आपको जानकारी देती रहूंगी।’
दो हफ्ते पहले कनाडा में लगी थी चोट
सानिया को दो हफ्ते पहले कनाडा में चोट लगी थी, लेकिन तब उन्हें एहसास नहीं था कि यह कितनी गंभीर है। जब उन्होंने स्कैन कराया
तो पता चला कि उनकी कुहनी में गंभीर चोट है और ठीक होने में कई सप्ताह लगेंगे। इसके बाद उन्होंने यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है और कहा है कि इस चोट की वजह से उनके संन्यास के प्लान में बदलाव होगा।
अभी पढ़ें – Asia Cup 2022: भारत, पाकिस्तान के बाद अब श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज हुआ बाहर
2003 से लगातार खेल रहीं टेनिस, जीते हैं 6 ग्रैंड स्लैम
सानिया मिर्जा भारत की सबसे बड़ी महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। वह 2003 से लेकर अब तक लगातार टेनिस खेल रही हैं। वे अपने करियर में डबल्स में नंबर-1 भी रह चुकी हैं। खास बात ये है कि सानिया ने अब तक छह ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं। उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीता था। इसके बाद महिला डबल्स में वह साल 2015 में विंबलडन और यूएस ओपन और साल 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम कर चुकी हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines