Viral Video : दीपवाली और छठ के लिए बड़ी संख्या में लोग शहर से घर की तरफ जा रहे हैं। स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ट्रेनें पूरी तरह से भरी हुई हैं। एक वीडियो को लेकर कांग्रेस ने रेल मंत्री पर निशाना साधा है और सवाल पूछा है कि जो सात हजार स्पेशल ट्रेनें चलवाई हैं, वो कहां हैं? वीडियो देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी है। एक शख्स वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। वीडियो में दिखाई दिया कि ट्रेन के छोटे से बाथरूम में एक दो नहीं बल्कि करीब आठ लोग बैठे हुए हैं। बाथरूम में आठ लोग बैठे हैं तो पूरी ट्रेन का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
कांग्रेस ने रेल मंत्री पर कसा तंज
वीडियो शेयर कर कांग्रेस की तरफ से लिखा गया है कि रील मंत्री जी… बिहार जाने वाले 8 यात्री ट्रेन के टॉयलेट में बैठे हुए हैं। सभी त्योहार पर अपने घर जा रहे हैं। तस्वीरें दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन की हैं। अगली रील में ये फुटेज लगा लीजिएगा। बाकी ये बता दीजिए कि दीवाली और छठ के लिए जो 7,000 स्पेशल ट्रेन चलाई हैं- वो कहां चल रही हैं?
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर यह चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इंडिया में रेल का सबसे बुरा हाल है। ये बात रेलमंत्री को पता ही नहीं है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कल मंत्री ने 7000 ट्रेनों का दावा कर रहे थे, वो अभी कहां हैं? सिर्फ कागजों में ही चल रही हैं क्या?
यह भी पढ़ें : Viral Video: TikTok वीडियो बनाने के चक्कर में ट्रेन से टकराया लड़का, वायरल हो रहा वीडियो
एक ने लिखा कि कांग्रेस को जनसंख्या नियंत्रण की मांग करनी चाहिए, भीड़ तभी कम होगी। एक अन्य ने लिखा कि कम से कम सफर तो कर पा रहे हैं, किसी तरह घर तो जा पा रहे हैं लेकिन पहले तो बेचारे मायूस होकर स्टेशन से लौट जाते थे। एक अन्य ने लिखा कि उत्तर भारत से चलने वाली अधिकतर लंबी दूरी की ट्रेनों का यही हाल है, जनरल कोच के टॉयलेट्स में सवारी अक्सर दिख जाते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines