Railway ALP Recruitment Controversy: भारतीय रेलवे की तरफ से हाल ही में सहायक लोको पायलट (ALP) की भर्ती निकाली गई है। रेलवे ने 6 साल के लंबे इंतजार के बाद 5696 पदों पर भर्ती निकाली है। हालांकि, रेलवे की इस वैकेंसी से देश के युवा खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि 6 साल के लंबे इंतजार के बाद रेलवे में ALP की जो भर्ती निकाली गई है और वह बहुत कम है। इतना ही नहीं इस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं ने इसे एक बहुत बड़ा मजाक बताया है। अब इस भर्ती को लेकर युवा सोशल मीडिया पर खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसको लेकर X (पूर्व में ट्विटर) पर #रेलवेभर्ती और #IncreaseRailwayALPVacancy ट्रेंड कर रहा हैं।
युवाओं ने वैकेंसी को बताया मजाक
अब तक X (पूर्व में ट्विटर) पर #रेलवेभर्ती के साथ 75.4K पोस्ट किए जा चुके हैं, वहीं #IncreaseRailwayALPVacancy के साथ तो लाखों पोस्ट किए जा चुके हैं। इन हैशटैग के साथ पोस्ट करते हुए युवाओं ने सरकार से सवाल पूछा है कि इन 6 सालों में जनसंख्या बढ़ गई, रेल बढ़ गई, रेलवे ट्रैक बढ़ गए, यहां तक कि रेलयात्री भी बढ़ गई। क्या रेलवे ड्राइवर के पद नहीं बढ़े? ऐसे कैसे रेलवे की नई भर्ती में घट गई? 6 साल में भर्ती आई भी तो 64,000 पदों से घटकर 5,696 पदों पर। यह सब ठीक नहीं है।
मीम्स भी हो रहे हैं वायरल
रेलवे के इस भर्ती पर लोगों का गुस्सा नहीं रुका, लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर इन हैशटैग के साथ तंजनुमा मीम्स भी बना रहे हैं।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
16 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines