Indian Navy commando rescue rew from hijacked ship : अरब सागर में सोमालिया के तट के नजदीक मालवाहक जहाज MV लीला नोरफोक (MV Lila Norfolk) अगवा कर लिया गया था। इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा था। इस पर 15 भारतीय भी सवार थे। जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना ने तत्परता दिखाते हुए सभी भारतीयों को बचा लिया है। इसके साथ ही अब भारतीय नौसेना को समुद्री लुटेरों को सबक सिखाने का सख्त आदेश दिया गया है। भारतीय सेना द्वारा चलाए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने जमकर तारीफ की है।
जहाज के अगवा होने की जानकारी सामने आने के बाद भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस चेन्नई, जो गश्त पर था, उसे भेजा गया। आईएनएस चेन्नई ने शुक्रवार को दोपहर 3.15 बजे अगवा जहाज को रोक लिया और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकल लिया। इस ऑपरेशन का वीडियो भी भारतीय नौसेना द्वारा साझा किया गया है।
भारतीय सेना द्वारा चलाये गए इस ऑपरेशन की जमकर तारीफ हो रही है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत ही इस तरह की भूमिका निभा सकता है और निभानी भी चाहिए। दुनिया में शांति को खत्म करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सेना का सही उपयोग।
अन्य लोगों की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि यह भारतीय सेना ही कर सकती है, दुनिया को इससे सीखना चाहिए। एक ने लिखा कि भारतीय रक्षा कर्मियों द्वारा ये यादगार बचाव अभियान है। मेरा मानना है कि यह दुर्लभ अवसर है कि बंधकों को सफलतापूर्वक बचाया गया। एक ने लिखा कि समुद्री डाकुओं को भारतीय अधिकारियों की भाषा समझ में ही नहीं आई होगी तो वह भागे कैसे? शायद इंडिया नाम समझ लिया होगा, मतलब नाम ही काफी है ।
यह भी पढ़ें : भारत आ रहे कार्गो शिप ‘गैलेक्सी लीडर’ के Hijack में वीडियो आया सामने; हूती विद्रोहियों ने हेलीकॉप्टर का किया इस्तेमाल
बता दें कि भारतीय नौसेना के अनुसार एक विमान ने शुक्रवार सुबह एमवी लीला नोरफोक के ऊपर से उड़ान भरी। इसमें क्रू मेंबर्स से सम्पर्क किया और उनकी सुरक्षा की बात की। आईएनएस चेन्नई ने अगवा हुए जहाज एमवी लीला नोरफोक को बिजली आपूर्ति और अन्य जरूरी मदद पहुंचाई, जिससे वह बंदरगाह तक पहुंच सके।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines