Linkedin Post Viral : सोशल मीडिया के जरिए तमाम कंपनियां अपने कर्मचारियों की तलाश करती हैं। कंपनियों से जुड़े तमाम लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर योग्य कर्मचारी या उम्मीदवार की खोज करते हैं। हालांकि एक इंजीनियर ने प्रोफेशनल वेबसाइट Linkedin पर जूनियर वाइफ की हायरिंग के लिए पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद उसे लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
जूनियर पत्नी के लिए निकाली वैकेंसी
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर जीतेन्द्र सिंह ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट किया कि वह एक जूनियर पत्नी की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि मैं अपने जीवन के लिए एक जूनियर पत्नी की तलाश कर रहा हूं। कृपया अनुभवी उम्मीदवारों (पत्नियां) आवेदन न करें। मैं अनुभवी लोगों के लिए अलग से भर्ती आयोजित करूंगा। केवल शून्य अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी। तीन बार इंटरव्यू होंगे और अंत में आमने -सामने बैठकर इंटरव्यू होगा।
इसके साथ उन्होंने लिखा कि खाना पकाने में कम से कम दो साल का अनुभव हो, रात में जागने और मसालेदार बिरयानी बनाने की क्षमता हो, बातचीत करने में ठीक हो, सम्मानजनक और सभ्य हो, आज्ञाकारी और प्यार करने वाली होना चाहिए। जब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
पूर्वा भटनागर ने लिखा कि यह किस प्रकार की पोस्ट है और लिंक्डइन इस प्लेटफॉर्म पर इस बकवास की अनुमति कैसे दे सकता है? यह इंस्टाग्राम या फेसबुक नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह की पोस्ट आपकी नौकरी को नुकसान पहुंचाएगी। इस तरह का रवैया आपकी नौकरी ले सकता है या POSH शिकायत का विषय बन सकता है।
एक अन्य ने लिखा कि आप इसे डेटिंग साइट पर क्यों नहीं पोस्ट कर रहे हैं, वहां से आपको अधिक फायदा मिलने की उम्मीद है। एक अन्य ने लिखा कि इस पोस्ट की वजह से इंडियंस का मजाक बनाया जा रहा है, इस पोस्ट को डिलीट कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें : नशे की लत से बचाने के लिए आ गई वैक्सीन, अब नहीं होगा ड्रग्स का असर
हालांकि इस पोस्ट को मजाक के तौर पर लेने की सलाह देने वालों की भी कमी नहीं है। कई लोगों ने कहा कि यह सिर्फ एक मजाक है और इसे मजाक के तौर पर लिया जाए। इस पर बहस करने और विवाद खड़ा करने की जरूरत नहीं है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines