Indian cricket team bowler Mohammed Shami wife Hasin Jahan post viral: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का एक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है। इस्टाग्राम पोस्ट में शमी की पत्नी एक भैंस के सामने खड़ी दिख रही है। हसीन जहां ने लिखा- मैं और अमरोहा का भैंसा। अभी तो इसका दूध ले रही हूं, कुछ दिन बाद इसका मीट खाऊंगी, अमरोहा का भैंसा। हसीन जहां की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई है। एक यूजर ने लिखा- तू नारी नहीं पिशाचनी है… पिशाचनी।
मोहम्मद शमी की पत्नी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर भैंसा का दूध पीने और कुछ दिनों बाद उसका मीट खाने की बात लिखी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी लगाया। हसीन जहां के इस पोस्ट के बाद कई यूजर्स भड़क गए।
एक यूजर ने लिखा- वैसे भी आप इतने बड़े स्टार प्लेयर के साथ अच्छी नहीं लग रही थी, तुम्हारी जोड़ी अब इस भैंसे के साथ ठीक जम रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भैंसा ही आपके लिए सही है, शमी के लिए आप डिजर्व भी नहीं करते। एक अन्य यूजर ने लिखा- शमी भाईजान को बहुत दुख दिया आपने, लेकिन शमी देश के लिए सब कर रहा है।
पूर्व पति पर हसीन जहां ने लगाए थे गंभीर आरोप
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में शमी इस मामले में निर्दोष पाए गए थे। बता दें कि मोहम्मद शमी ने 6 जून 2014 को हसीन जहां से शादी की थी। हसीन जहां कोलकाता की रहने वाली हैं और शादी से पूर्व वे मॉडलिंग करती थीं। मोहम्मद शमी से शादी के बाद जुलाई 2017 में हसीन जहां ने एक बेटी को जन्म दिया। करीब तीन साल बाद हसीन जहां ने 2018 में मोहम्मद शमी, उनके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों पर मारपीट, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा से संबंधित आरोप लगाए।
बता दें कि मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मुख्य गेंदबाज की भूमिका निभा रहे हैं। वर्ल्ड कप में शमी ने भारत की ओर से दो मैच खेले हैं। दो मैचों में उन्होंने कुल 9 विकेट लिया है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines