भारतीय मर्दों को डेट न करने के गिनाए 3 कारण, चेतना चक्रवर्ती के वायरल वीडियो पर 1300 कमेंट

Indian Boys Romance : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला तीन कारण बता रही है, जिसकी वजह से वह भारतीय लड़कों को डेट नहीं करना चाहती है।

Indian man romance
विज्ञापन

Indian Boys Romance : दुनिया में हर इंसान की अपनी पसंद और नापसंद है, इसी के अनुसार वह अपनी जीवनशैली बनाते हैं। हालांकि जब सार्वजानिक तौर पर समाज, व्यक्ति या देशवासी को लेकर बात करते हैं तो इस पर चर्चा जरूर होती है। एक महिला ने एक वीडियो जारी कर तीन ऐसे कारण बताए, जिसकी वजह से वह भारतीय लड़कों को डेट नहीं करती है। इस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

वायरल वीडियो चेतना चक्रवर्ती नाम की एक महिला की है, जिन्होंने वीडियो शेयर कर कहा, “मैं अब भारतीय पुरुषों के साथ डेट नहीं करती, और ऐसा न करने के मेरे मुख्य कारण ये हैं।” चेतना ने आगे कहा कि भारतीय पुरुषों को बातचीत करने का तरीका पता नहीं होता है, ऐसा लगता है कि उन्हें सिखाया ही नहीं गया है। ऐसे में जब वे किसी मुद्दे पर बहस नहीं कर पाते, तो चुप हो जाते हैं और सामने वाली महिला को तर्कहीन और आक्रामक कहने लगते हैं। इतना ही नहीं कई बार तो वे गाली-गलौज पर भी उतर जाते हैं।

Advertisment

भारतीय लड़कों को क्यों नहीं डेट करना चाहती ये महिला

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय लड़के रोमांस को समझते ही नहीं हैं। उनके लिए रोमांस का मतलब सिर्फ महीने में एक डिनर डेट है। रोमांस हर दिन छोटे-छोटे इशारे से भी होता है,लेकिन भारतीय लड़कों को इसकी समझ नहीं है। चेतना ने अगला कारण गिनाते हुए कहा कि भारतीय लड़के घर की देखभाल नहीं कर पाते। अगर वह थोड़ा सा हाथ बंटाते हैं तो ऐसा लगता है कि वह एहसान कर रहे हैं।


चेतना चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है कि वह एक रिलेशनशिप और लाइफ कोच हैं। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। उनकी इस बात से कुछ सहमति जता रहे हैं तो कुछ इस पर असहमत है और अपनी राय कमेंट कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि असहमत, मेरी शादी एक भारतीय व्यक्ति से हुई है। कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है, हो सकता है कि आप सिर्फ अपने बुरे अनुभवों के बारे में ही बात कर रहे हो, इसमें देश को जोड़ना अच्छी बात नहीं है।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि ये क्या बात हुई? इस देश में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। लगभग सभी धर्मों के लोग रहते हैं और 1650 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं। असंख्य संस्कृतियों, भाषाओं, धर्मों, परंपराओं से बना हुआ है। आप पूरे भारत के बारे में ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं? एक ने लिखा कि आपकी मर्जी है कि किसे डेट करो और किसे नहीं, लेकिन एक देश का नाम लेना बिलकुल ठीक नहीं है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ