---विज्ञापन---

क्लास-1 अफसरों के लिए रिजर्व टॉयलेट का पोस्टर वायरल, यूजर बोले-अंग्रेज चले गए, मानसिकता छोड़ गए

Viral Photo : सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें एक टॉयलेट के यूरिनल पर लगे पोस्टर को देखकर लोग भड़क रहे हैं। आखिर क्या लिखा है इस पोस्टर में पढ़िए।

---विज्ञापन---

Viral Photo : बैठने के लिए सीट आरक्षित होती है, गाड़ियां खड़ी करने के लिए भी जगह रिजर्व होती है। ऐसी तमाम जगहों पर आपने रिजर्व या आरक्षित का बोर्ड पड़ा होगा लेकिन क्या आपने किसी टॉयलेट में ऐसा पोस्टर पढ़ा कि ये ‘फलाने’ के लिए आरक्षित है? एक ऐसे ही टॉयलेट का पोस्टर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग भड़क गए हैं।

वायरल फोटो एक टॉयलेट का है, जिसमें 5 यूरिनल दिखाई दे रहे हैं। इसमें 2 के ऊपर पर पोस्टर चिपका हुआ है, जिसमें लिखा हुआ कंटेंट पढ़कर लोग भड़क रहे हैं। दरअसल पांच में दो यूरिनल को क्लास 1 के अधिकारियों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। पोस्टर में लिखा है कि ये यूरिनल सिर्फ क्लास 1 अधिकारियों के लिए ही है।

---विज्ञापन---

खूब वायरल हो रहा है फोटो

@mudit_gupta25 नाम के अकाउंट से इस टॉयलेट का फोटो शेयर किया गया है। फोटो शेयर कर लिखा है, “कृपया पोस्टर को ध्यान से पढ़ें और विचार करें, क्या यह वैसा ही भारत है जिसकी आपने कल्पना की है? शर्म की बात है।” यह पोस्टर खूब वायरल हो रहा है लेकिन ये नहीं पता कि पोस्टर कहां का है। हम इस वायरल फोटो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

वायरल पोस्टर पर आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि केवल अंग्रेज ही भारत छोड़कर गए लेकिन वो मानसिकता आज भी भारत में व्याप्त है। एक ने लिखा कि ये तो वैसा ही है कि डॉग्स और इंडियन को परमिशन नहीं है। एक ने लिखा कि ये लोगों को क्लास 1 अधिकारी बनने के लिए प्रेरित करता है। एक ने लिखा कि वैसे तो कई जगहों पर बड़े अधिकारियों के टॉयलेट बनाये जाते हैं लेकिन इस तरह के पोस्टर पहली बार देख रहा हूं।

यह भी पढ़ें : कंपनी की गलती, कर्मचारी की मौज! 330 गुना ज्यादा सैलरी पाते ही हुआ फरार

---विज्ञापन---

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये फोटो मुझे गलत और एडिटेड नजर आ रहा है। यह फोटो रियल नहीं लग रहा है। एक अन्य ने लिखा कि इस देश से अंग्रेज तो गए लेकिन अपना व्यवहार यहीं छोड़ कर गए हैं। एक ने लिखा कि वैसे तो सबको पता है कि बड़े अधिकारी नेताओं से बड़े मौज में रहते हैं लेकिन कम से कम इस तरह के पोस्टर तो नहीं लगवाने चाहिए।

First published on: Jul 24, 2024 11:54 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola