आजकल इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी चलन में हैं। बिना आवाज वाले, ज्यादा माइलेज वाले स्कूटर काफी पसंद किए जा रहे हैं। आए दिन कंपनियां मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर उतार रही हैं। ऐसा ही एक इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडस्ट्री में नई आई स्टार्टअप कंपनी ने पेश किया है, नाम है IME रैपिड ई-स्कूटर, जिसकी लुक काफी शानदार है और रेंज भी गजब की है। आइए जानते हैं इस स्कूटर के बारे में…
यह भी पढ़ें: IAS टॉपर टीना डाबी का दिल टूटा, शादी टूटी पर हिम्मत नहीं, फिर जिंदगी में लौटा IAS का प्यार और शादी, अब बनी मां
लंबी दूरी तक आराम से सफर कर सकते
इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी इसे लॉन्ग रेंज वाला स्कूटर बता रही है। कंपनी ने दावा किया है कि एक बार चार्ज करने पर स्कूटर 300 किलोमीटर दौड़ेगा। नॉन-स्टॉप दौड़ेगा। इस स्कूटर में 2000 वाट की मोटर लगी है। कंपनी ने 3 रेंज वाले स्कूटर बाजार उतारे हैं। पहला एक बार बैटरी चार्ज करने पर 100 किलोमीटर, दूसरा 200 और तीसरा 300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।
यह भी पढ़ें: नोएडा में लगी धारा 144, उल्लंघन किया तो होगी जेल; जानिए, CRPC के इस सेक्शन के बारे में सब कुछ
इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और खासियतें
स्कूटर की शुरुआत कीमत 99 हजार रुपए रखी गई है। वैसे इसकी कीमत रेंज पर निर्भर करेगी। अभी स्कूटर की बिक्री बैंगलुरु में शुरू हुई है। बाद में इसे कर्नाटक में लॉन्च किया जाएगा। कई बड़े शहरों में इसे लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। कंपनी के अनुसार, स्कूटर की ज्यादा रेंज का राज ‘स्मार्ट रेंज टेक्नोलॉजी’ में छिपा है। इसके फ्रंट में LED हेडलैम्प और नीचे इंडिकेटर्स लगे हैं।
पीछे हैलोजन टेल लाइट लगी है। लॉन्ग कम्फर्टेबल सीट सुखद अहसास कराएगी। फ्रंट व्यू में डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक सिस्टम है। इसे कॉम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) कहा जाता है। इसके फ्रंट व्यू में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे सिंगल स्प्रिंग सस्पेंशन लगाया गया है तो अगर आप भी ई-स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह ज्यादा माइलेज वाला स्कूटर अच्छी चॉइस बन सकता है।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
11 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
12 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines