IAS टॉपर टीना डाबी का दिल टूटा, शादी टूटी पर हिम्मत नहीं, फिर जिंदगी में लौटा IAS का प्यार और शादी, अब बनी मां

IAS Tina Dabi

IAS Tina Dabi

विज्ञापन

दोस्ती का सिलसिला मुलाकातों में बदला, एक दूसरे को पसंद किया, प्यार का इजहार किया और शादी कर ली। अब दंपती के घर में किलकारियां गूंजी हैं। यह रोमांटिक लव स्टोरी है, एक IAS अफसर टीना डाबी की, जिनका दिल टूटा। एक शादी भी टूटी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। उनका मनोबल कम नहीं हुआ। किस्मत से एक बार फिर उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक की। एक और IAS अफसर उनकी जिंदगी में आए, जिनसे उन्होंने शादी की और अब वे एक बेटे की मां बनी हैं। आप भी पढ़िए, 2 IAS अफसरों की रोमांटिक लव स्टोरी…

यह भी पढ़ें: दूसरी शादी के 1 साल बाद मां बनीं IAS टीना डाबी, माइग्रेंट महिला ने बेटा होने का आशीर्वाद दिया तो कही थी ऐसी बात

Advertisment

देश के चर्चित अफसरों में से एक टीना डाबी

राजस्थान कैडर की IAS टीना डाबी अफसर बनते ही सुर्खियों में थीं। वे देश के कुछ चर्चित प्रशासनिक अफसरों में से एक हैं। वहीं उनकी निजी जिंदगी भी किसी से छिपी नहीं है। वहीं अगर कोई उनसे उनक निजी जिंदगी के बारे में पूछता है तो वे बात करने में बिल्कुल भी हिचकिचाती नहीं है। टीना UPSC के साल 2015 बैच की अफसर हैं। उन्होंने 2 बार शादी की और दोनों बार IAS अफसर उनके हमसफर बने, लेकिन पहली शादी किन्हीं कारणों से टूट गई। अब वे IAS अफसर प्रदीप गावंडे की पत्नी हैं और एक बच्चे की मां भी बन चुकी हैं।

जानें कैसे हुई प्रदीप से दोस्ती, प्यार और शादी

प्रदीप गांवडे के साथ टीना डाबी की दूसरी शादी है। दोनों की मुलाकात कोरोना काल में हुई थी। तब दोनों राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में ड्यूटी पर थे। इस दौरान साथ काम करते हुए बातचीत हुई। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदली। इसके बाद मुलाकात होने लगी। एक दिन प्रदीप गांवडे ने अपने दिल की बात उनके सामने रखी। उन्होंने टीना से अपने प्यार का इजहार किया, जिसे टीना ने भी स्वीकार कर लिया। इस समय तक दोनों एक दूसरे को जानने लगे थे। इसके बाद परिवारों की रजामंदी से दोनों अफसरों ने बड़ी धूमधाम से राजस्थान में ही शादी कर ली।

विज्ञापन

कौन हैं प्रदीप गावंडे और टीना डाबी

2013 बैच के IAS अफसर प्रदीप गावंडे शादी के समय टीना डाबी से 13 साल बड़े थे। वे महाराष्ट्र के लातूर निवासी हैं। उन्होंने औरंगाबाद से MBBS की। कई अस्पतालों में बतौर डॉक्टर सेवाएं दी। वे राजस्थान के कई जिलों में सेवाएं दे चुके हैं। दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन टीना डाबी 2015 बैच की अफसर हैं। ट्रेनिंग के बाद 2016 में वे राजस्थान कैडर की अफसर बनीं और इस समय जैसलमेर की कलेक्टर हैं। अफसर के तौर पर उनका सख्त रवैया चर्चित है। जैसलमेर की कलेक्टर बनने से पहले टीना राजस्थान के कई सरकारी विभागों में सेवाएं दे चुकी हैं।

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ