Dance Viral Video : रील बनाकर पॉपुलर होने और पैसे कमाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कई लोग तो सब कुछ छोड़कर सिर्फ रील बना रहे हैं। कई कपल भी सोशल मीडिया पर रील बनाकर शेयर करते हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपने विदेशी बॉयफ्रेंड को लेकर दिल्ली में मौजूद इंडिया गेट के सामने भोजपुरी गाने पर रील बना रही है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों इंडिया गेट के सामने मौजूद हैं और वहीं पर भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे हैं। दोनों के डांस को लेकर वहां मौजूद पर्यटक हैरानी भरी निगाहों से देखते नजर आए। कुछ तो इनका वीडियो भी रिकॉर्ड करने लगे। लड़की तो भारतीय थी, उसने भोजपुरी गाने पर डांस किया तो कोई हैरान नहीं हुआ लेकिन लड़का विदेशी था और वो भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस कर रहा था।
लाखों ने देखा ये वीडियो
विदेशी लड़के को भोजपुरी गाने पर डांस करता देख सब हैरान रह गए। वीडियो को चार लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और हजारों लोग इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। वीडियो को sanam_dancer97 नाम के अकाउंट से शेयर कर लिखा गया कि यूएसए बॉयफ्रेंड के साथ डांस।
वीडियो पर आ रहे लोगों के कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अमेरिका वाले हैं कितना जल्द कॉपी कर रहे डांस को। एक ने लिखा कि ये लोग इतनी जल्दी कैसे कॉपी कर लेते हैं, जैसे इनको सब पता रहता है। एक ने लिखा कि मुझे लगता है कि एक दिन सब लोग मिलकर अंग्रेजों से मुजरा ना करवा दें। एक अन्य ने लिखा कि इन्होंने सबको नचाया है, अब इनको नचाया जा रहा है तो मजा आ रहा है।
यह भी पढ़ें : Minahil Malik का प्राइवेट MMS लीक होते ही वायरल, पाकिस्तान की है ये टिक टॉक स्टार
एक ने लिखा कि इन लोगों ने इंडिया गेट को नचनिया गेट बना दिया है। एक अन्य ने लिखा कि ये लड़की जानबूझकर ऐसा कर रही है। ऐसा करने से वह जल्दी पॉपुलर हो जाएगी। एक अन्य ने लिखा कि इंडिया गेट पर यह सब ठीक नहीं है, इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines