पूरा देश 15 अगस्त को 80वां आजादी दिवस मनाने जा रहा है. हर तरफ जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही है. लेकिन इस बीच एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. मध्य प्रदेश के दो जाने-माने मंदिरों में 11 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस का सेलिब्रेशन हो गया. इनमें मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर और उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर का नाम शामिल है, वहां आजादी दिवस से चार दिन पहले ही खास पूजा-पाठ, तिरंगा यात्रा और ध्वजारोहण हुआ. लेकिन सबके मन में ये सवाल उठ रहा है कि जब देश 15 अगस्त को आजाद हुआ तो दोनों मंदिरों में 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया गया.
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी कैंसिल, कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को आना होगा, DM का आदेश जारी
क्या है वजह?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर और उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में अंग्रेजी कैलेंडर की बजाय हिंदू पंचांग के आधार पर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाता है. मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि 15 अगस्त 1947 को जब भारत अंग्रेजों के चंगुल से आजाद हुआ तो उस दिन हिंदू पंचांग के मुताबिक श्रावण कृष्ण चतुर्दशी थी. इसी वजह से मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर और उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में श्रावण कृष्ण चतुर्दशी के दिन आजादी दिवस मनाया जाता है. 2026 में 11 अगस्त को श्रावण कृष्ण चतुर्दशी रही, इसीलिए दोनों मंदिरों में चार दिन पहले ही स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया.
कैसे मनाया गया स्वतंत्रता दिवस?
मध्य प्रदेश के मंदसौर में पशतुपतिनाथ मंदिर में बड़े ही खास तरीके से आजादी दिवस मनाया गया. इस मौके पर खास धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 250 श्रद्धालुओं ने शिरकत की. मंदिर के आठ मुखी शिवलिंग को सजाकर वैदिक मंत्रों के साथ दुर्वा मिले पानी से उसका जलाभिषेक किया गया. इस दौरान सभी ने मिलकर भगवान शिव से 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की दुआ मांगी. ये पहली बार नहीं है कि पशुपतिनाथ मंदिर में इस तरह से आजादी दिवस मनाया गया हो. जानकारी के मुताबिक, साल 1986 से ही ये परंपरा ऐसे ही चली आ रही है. वहीं, उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में ही पूरे जोश के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस मौके पर ढ़ोल-नगाड़ों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई और देशभक्ति के नारे भी लगे. गणपति को तिरंगा चढ़ाने के बाद उनकी खास आरती भी की गई, जिसके बाद मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण हुआ.
ये भी पढ़ें: Independence Day 2026: इस साल 79वां या 80वां कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत? यहां जानिए सही जवाब
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
9 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
16 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
20 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines