15 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी कैंसिल, कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को आना होगा, DM का आदेश जारी

आमतौर पर 15 अगस्त के दिन स्कूलों में बच्चों की छुट्टी रहती है, लेकिन यूपी के गाजियाबाद जिले में डीएम ने स्कूलों की छुट्टी को कैंसिल कर दिया है. आइए जानते हैं आखिर क्यों लिया गया ये फैसला और क्या पढ़ाई होगी?

Ghaziabad Dm Order 15 August

गाजियाबाद में 15 अगस्त को खुलेंगे स्कूल. (Image: AI)

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस देश के लिए बेहद गर्व और सम्मान का दिन है, इस दिन भारत को अंग्रेजों के लंबे शासन से आजादी मिली थी. इसी आजादी का जश्न मनाने के लिए देशभर में स्कूलों, ऑफिस आदि में कार्यक्रम होता है और तिरंगा फहराया जाता है. आमतौर पर इस दिन स्कूलों की छुट्टी रहती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में इस बार स्कूलों को 15 अगस्त के दिन बंद नहीं रखा जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार, 15 अगस्त को स्कूल चालू रहेगा और सभी छात्रों और टीचर्स को स्कूल आना होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जारी आदेश में क्या कहा

जो अभिभावकों को 15 अगस्त की छुट्टी मानकर बच्चों को घर पर रखने की सोच रहे हैं, उन्हें चाहिए कि वह पहले गाजियाबाद जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ की ओर से जारी निर्देश के बारे में जान लें. उनका कहना है कि 15 अगस्त को गाजियाबाद में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल खुलेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस दिन छात्रों से लेकर सभी शिक्षकों के छुट्टी नहीं रहेगी और उन्हें स्कूल आना होगा.

क्या स्कूल में होगी पढ़ाई

जारी आदेश के अनुसार, स्कूल खुलेंगे, लेकिन नियमित पढ़ाई कराई जाएगी इसके लेकर कोई स्पष्ट निर्देश नहीं दिया गया है. हालांकि, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय पर्व से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि बच्चों को देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानकारी मिल सके. साथ ही, 15 अगस्त के दिन स्कूलों में वंदे मातरम, राष्ट्रगान और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिससे छात्रों के बीच देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत होगी.

विज्ञापन

एक पेड़ देश के नाम

हर स्कूल में एक पेड़ देश के नाम अभियान के तहत पौधारोपण के निर्देश भी दिए गए हैं और साथ ही, विद्यार्थियों और अभिभावकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इतना ही नहीं,  स्वतंत्रता संग्राम और युद्धों में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर सम्मानित करने के निर्देश भी दिए गए हैं. ऐसे में अगर कोई स्कूल बंद मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ