IND vs AUS: लंच के बाद शमी ने दिखाया जलवा, बुलेट बॉल से उखाड़ फेंकी गिल्लियां, देखें वीडियो

WTC 2023 Final IND vs AUS Mohammed Shami Marnus Labuschagne

WTC 2023 Final IND vs AUS Mohammed Shami Marnus Labuschagne

विज्ञापन

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में अपनी शानदार गेंदबाजी से एक बार फिर कमाल किया। लंच के बाद शमी ने क्रीज पर टिकने की कोशिश में जुटे ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को बोल्ड कर होश उड़ाए। ये नजारा 25वें ओवर में देखने को मिला।

लंच के बाद शमी ने दिखाया जलवा 

लंच के बाद शमी ने दूसरे सेशन की जबर्दस्त शुरुआत की। उन्होंने पहली ही गेंद पर मार्नस लाबुशेन को बड़ा झटका दिया। शमी की शानदार इनस्विंगर सटीक लाइन पर पड़ते हुए अंदर की ओर घुसती चली गई। ये बॉल इतनी घातक थी कि मार्नस ने जैसे ही स्ट्रेट ड्राइव खेलने के लिए बल्ला घुमाया, गेंद स्टंप्स पर रखी गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। इस तरह शमी ने लाबुशेन को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई।

Advertisment

https://twitter.com/_Rocka98__/status/1666424622349447173

ऑस्ट्रेलिया ने 40 ओवर में बनाए 147 रन 

मैच के स्कोर की बात करें तो फिलहाल 40 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 29 और ट्रैविस हैड 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलहाल स्पिन को इस विकेट से मदद मिलती नजर नहीं आ रही है। तेज गेंदबाज उमेश यादव भी 6 ओवर में 27 रन देकर खाली हाथ हैं। देखना दिलचस्प होगा कि मैच यहां से किस तरफ रुख बदलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ