नई दिल्ली: चावल भारत का एक पारंपरिक फूड है। इसलिए भारत में आपको चावल की मदद से बनी कई तरह की डिशेज आसानी से देखने को मिल जाती हैं जैसे- पुलाव, राइस पराठा, कुरकुरे, डाल-चावल, राजमा चावल या खीर आदि। लेकिन क्या कभी आपने टमाटर पुलाव का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए टमाटर पुलाव बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत लाजबाव लगता है। इनको आप रात के बचे हुए चावलों से भी कुछ ही मिनटों में आसानी से बना सकते हैं। ये आपके लिए नाश्ते, लंच या डिनर के लिए एक अच्छी डिश साबित हो सकती है, तो चलिए जानते हैं टमाटर पुलाव बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – 2 चम्मच कच्चे दूध में मिलाकर लगाएं ये एक खास चीज, चांद जैसा चमकने लगेगा चेहरा
टमाटर पुलाव बनाने की सामग्री-
-2 कप चावल पके
-3-4 टमाटर
-1 टी स्पून अदरक पेस्ट
-1/2 कप मटर
-2-3 हरी मिर्च
-8-10 कढ़ी पत्ते
-3 टेबलस्पून देसी घी
-3 टेबलस्पून हरा धनिया पत्ती
-1/2 टी स्पून जीरा
-1/2 टी स्पून काली मिर्च
-1/2 टी स्पून गरम मसाला
-4-5 लौंग
-आधा इंच टुकड़ा दालचीनी
-2 बड़ी इलायची
-स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – लंच में बनाएं न्यू फ्लेवर्ड चिली गार्लिक पराठा, स्वाद ऐसा बार-बार खाने का करेगा मन, जानें रेसिपी
टमाटर पुलाव बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में चावल डालकर पकाएं।
फिर आप टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती को धोकर बारीक टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद आप मिक्सर जार में टमाटर और हरी मिर्च को पीसकर पेस्ट बना लें।
फिर आप सारे साबुत मसाले, लौंग, काली मिर्च और दालचीनी को भी दरदरा पीस लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म कर लें।
फिर आप इसमें मटर के दानें डालें और ढककर करीब 1 मिनट तक नरम होने तक पकाएं।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में जीरा डालकर चटकाएं।
फिर आप इसमें दरदरे पिसे हुए मसाले डालें और चलाते हुए भून लें।
इसके बाद आप इसमें टमाटर-हरी मिर्च का पेस्ट डालें और तोड़ी देर पकाएं।
फिर आप इसमें अदरक पेस्ट और कढ़ी पत्ते डालकर मसाले के घी अलग होने तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें पके हुए मटर के दाने और हरा धनिया डालकर मिलाएं।
फिर आप इसमें पके हुए चावल डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसको करीब 1-2 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
अब आपके स्वादिष्ट टमाटर पुलाव बनकर तैयार हो चुके है।
फिर आप इसको चटनी, दही या अचार के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines