Chili Garlic Paratha Recipe: लंच में बनाएं न्यू फ्लेवर्ड चिली गार्लिक पराठा, स्वाद ऐसा बार-बार खाने का करेगा मन, जानें रेसिपी

चिली गार्लिक पराठा
विज्ञापन

नई दिल्ली: पराठा एक इंडियन ट्रेडिशनल फूड है जोकि आमतौर पर घरों में खूब ज्यादा बनाया जाता है। इसलिए आपको पराठे की कई तरह की वैराइटीज जैसे- आलू पराठा, गोभी पराठा, मेथी पराठा, बथुआ पराठा, राजमा पराठा, सब्जी पराठा या गुड़ पराठा आदि आसानी से देखने को मिल जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने चिली गार्लिक पराठे का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चिली गार्लिक पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। लहसुन एक हर्ब है जिसको खाने में फ्लेवर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए ये पराठा बहुत स्वादिष्ट और लाजवाब लगता है। इसको आप लंच या डिनर में बहुत कम समय में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चिली गार्लिक पराठा बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ें – गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा को खिलाएं पौष्टिक ड्राई फ्रूट्स मोदक, जानें रेसिपी

विज्ञापन

चिली गार्लिक पराठा बनाने की सामग्री-
-1 कटोरी गेहूं आटा
-10-12 लहसुन कली
-7-8 सूखी लाल मिर्च
-1 क्यूब चीज़
-स्वादानुसार नमक

चिली गार्लिक पराठा बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा लें।
फिर आप इसमें थोड़ा सा नमक, 1 टी स्पून तेल और पानी डालकर आटा गूंथ लें।
इसके बाद आप इस आटे को थोड़ी देर के लिए सूती कपड़े से ढककर रख दें।
फिर आप चीज को लेकर कद्दूकस करके रख लें।

विज्ञापन

इसके बाद आप एक मिक्सर जार में लहसुन कली, सूखी लाल मिर्च और थोड़ा सा नमक डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को एक साथ पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
इसके बाद आप आटे की लोइयां बनाकर बेल लें।
फिर आप इसके ऊपर तैयार चिली गार्लिक पेस्ट लेकर चारों ओर लगा दें।
इसके बाद आप इसमें ऊपर से कद्दूकस चीज डाल दें।
फिर आप एक और दूसरी लोई को लेकर पराठा बेल लें।
इसके बाद आप एक नॉनस्टिक पैन पर थोड़ा सा तेल लगाकर पराठा डालें।
फिर आप इसको दोनों तरफ से तेल लगाकर सुनहरा होने तक बेल लें।
अब आपका स्वादिष्ट चिली गार्लिक पराठा बनकर तैयार हो गया है।
फिर आप इसको गर्मागर्म सब्जी, अचार या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ