Tips For Glowing Skin: 2 चम्मच कच्चे दूध में मिलाकर लगाएं ये एक खास चीज, चांद जैसा चमकने लगेगा चेहरा

बादाम और कच्चे दूध का फेस पैक
विज्ञापन

नई दिल्ली: हर कोई यंग और जवां त्वचा पाने की चाह रखता है। इसलिए इस चाहत को पूरा करने के लिए लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स या पार्लर में जाकर सर्विस लेते हैं। लेकिन ये सारे प्रोडक्ट्स मंहगे होने के साथ-साथ केमिकल से भी भरपूर होते हैं। जिनसे आपकी स्किन को हार्म हो सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए बादाम और कच्चे दूध का फेस पैक बनाने और लगाने की विधि लेकर आए हैं। बादाम का तेल ओमेगा- 3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और विटामिन-ए जैसे गुणों से भरपूर होता है। वहीं दूध में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जोकि आपकी त्वचा के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। इसलिए इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपको साफ, कोमल और चमकदार त्वचा प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपको आंखों के काले घेरों से भी छुटकारा मिलता है, तो चलिए जानते हैं बादाम और कच्चे दूध का फेस पैक बनाने की विधि-

अभी पढ़ें – नाश्ते में बच्चों को खिलाएं चटपटे पनीर गोल्डन फ्राई, स्वाद चखकर फैन बन जाएंगे, जानें रेसिपी

विज्ञापन

बादाम और कच्चे दूध का फेस पैक बनाने की सामग्री-
-बादाम पाउडर
-थोड़ा सा कच्चा दूध
-काले तिल (ऑप्शनल)

बादाम और कच्चे दूध का फेस पैक बनाने की विधि-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले को बारीक पीसकर पाउडर बना लें।
फिर आप एक बाउल में बादाम पाउडर और थोड़ा सा कच्चा दूध डालें।
आप चाहे तो इसमें काले तिल भी डालकर मिला सकते हैं।
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पैक बना लें।
इसके बाद आप इसको लगाने से पहले करीब 20 मिनट तक कॉटन से चेहरे को साफ कर लें।
अगर आप चाहे तो रोगन बादाम तेल को अपने फेस पर लगा सकते हैं।
अच्छे रिजल्ट के लिए आप इसको सप्ताह में कम से कम 2 जरूर इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

बादाम और कच्चे दूध के त्वचा के फायदे- (Benefits of Badam And Raw Milk)
बादाम ओमेगा- 3 फैटी एसिड होता है जिससे आपकी त्वचा नेचुरल मॉइस्चराइज रहती है।
बादाम में विटामिन-ई और विटामिन-ए होता है जिससे आपकी त्वचा में चमक भर जाती है।
इसके साथ ही इससे आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स को कम करने में भी मदद मिलती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ