IIT Kanpur के रोबोटिक डॉग से भिड़ा असली कुत्ता, लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल

Real Dog vs Robotic Dog : वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब असली कुत्तों का सामनारोबोटिक डॉग से हुआ तो उनका क्या रिएक्शन था! कुत्ते, रोबोटिक डॉग को अपनी तरह व्यवहार करता देख हैरान थे। इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।

Robotic Dog Viral Video

Robotic Dog Vs Real Dog

Real Dog vs Robotic Dog : रोबोट के जरिए अब कई कार्य किए जा रहे हैं। रेस्टोरेंट में खाना परोसना हो या सफाई करनी हो, यहां तक कि मेडिकल क्षेत्र में भी रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। IIT कानपुर के छात्रों ने एक रोबोटिक डॉग बनाया है। देखिये क्या हुआ जब रोबोटिक डॉग का सामना असली कुत्तों से हुआ!

रोबोटिक डॉग का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोबोटिक डॉग को देखकर असली कुत्ते उछल कूद करते दिखाई दे रहे हैं। कुत्ते रोबोटिक डॉग को बड़ी हैरानी से देख रहे हैं और उसकी हरकत से डर रहे हैं। वीडियो को इनोवेटिव रोबोट डॉग बनाने वाली कंपनी मक्स रोबोटिक्स के सीईओ डॉ. मुकेश बांगड़ ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

आईआईटी कानपुर में रिकॉर्ड किया गया वीडियो

वीडियो को आईआईटी कानपुर के लॉन में रिकॉर्ड किया गया है। रोबोटिक डॉग के पास असली कुत्तों की तरह की चार पैर हैं और वह असली कुत्तों की तरह चल भी रहा है। वीडियो में रोबोटिक डॉग कुत्तों की तरह जमीन पर लेटता भी दिखाई दे रहा है।

देखिए वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr. Mukesh Bangar (@dr.mukesh.bangar)


वीडियो को चार लाख से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि 16 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो पर लोगों के खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक ने लिखा कि असली कुत्ते यह देखकर रहे हैं कि इस रोबोटिक कुत्ते का सिर कहां है? एक ने लिखा कि जब विज्ञान का सामान सच्चाई से हुआ।

एक अन्य ने लिखा कि असली कुत्ता यह सोचकर परेशान है कि इतने करीब आने के बाद भी यह भौंक क्यों नहीं रहा है और इसकी पूंछ कहां चली गई। एक ने लिखा कि असली कुत्ते, नकली वाले को देखकर सोच रहा है कि अब मेरी भी जॉब गई। एक ने लिखा कि असली कुत्ते अपना भविष्य अंधकार में देखकर परेशान हो रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ