Zucchini Peel Sabji Recipe: लंच में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो झटपट बनाएं तोरई के छिलके की स्वादिष्ट सब्जी, जानें रसिपी
Edited By Pooja Attri

Edited By Pooja Attri

नई दिल्ली: तोरई एक बहुत ही पौष्टिक हरी सब्जी है जोकि कैल्शियम, कॉपर, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, मैगनीज, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और आयोडीन जैसे कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होती है। इसलिए ये आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि तोरई की तरह ही इसके छिलके भी आपकी सेहत के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए तोरई के छिलके की सब्जी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये सब्जी स्वादिष्ट और खूब स्पाइसी होती है। इसको आप लंच से लेकर डिनर में कुछ ही मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं तोरई के छिलके की सब्जी बनाने की रेसिपी-
तोरई के छिलके की सब्जी बनाने की सामग्री-
-तोरई के छिलके 1 कप
-लंबा कटा हुआ 1 प्याज
-जीरा 1 छोटा चम्मच
-अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
-हरी मिर्च 1
-टमाटर 1 छोटा बारीक कटा
-तेल 2 चम्मच
-नमक
-हरा धनिया
-हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच
तोरई के छिलके की सब्जी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले तोरई के छिलकों को धोकर रख लें।
फिर आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म कर लें।
इसके बाद आप इसमें जीरा डालकर चटकाएं।
फिर आप इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें।
इसके बाद आप इनको करीब 1 मिनट तक सॉते करें।
फिर आप इसमें प्याज डालें और सुनहरा होने तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें टमाटर डालें और ढक्कन लगाकर गलने तक पका लें।
फिर आप इसमें नमक, हल्दी और बाकी के सारे मसाला डालें और अच्छे से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें तोरई के छिलके डालें और मसाले के साथ अच्छे से मिला लें।
अब आपकी स्वादिष्ट तोरई के छिलके की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप आखिर में इसको हरा धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: