नई दिल्ली: ब्रेड एक फास्ट फूड है जिसको लोग नाश्ते के तौर पर खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर ब्रेड की मदद से लोग टोस्ट, सैंडविच या रोल बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने ब्रेड की मदद से बने हलवे का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए ब्रेड हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप मीठे में कुछ डिफरेंट या स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो ये डिश आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। ये स्वाद में बेहद लजीज लगता है। हर कोई इसका स्वाद एक बार चखकर बार-बार मांगकर खाएगा। इसको बनाना भी बेहद आसान होता है, तो चलिए जानते हैं ब्रेड हलवा बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वाद और महक से भरपूर चीज़ डोसा, जानें रेसिपी
ब्रेड हलवा बनाने की सामग्री-
-10 पीस ब्रेड
-4 टेबल स्पून घी
-½ टेबल स्पून चिरौंजी
-स्वादानुसार गुड़ या चीनी
-½ लीटर दूध
-1 टेबल स्पून ड्राई फ्रूट्स
अभी पढ़ें – इस साल गणपति बप्पा को खुश करें स्पेशल महाराष्ट्रीयन श्रीखंड का भोग लगाकर, जानें रेसिपी
ब्रेड हलवा बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रेड के किनारों को काटकर अलग कर दें।
फिर आप ब्रेड को चौकोर और बारीक टुकड़ों में काटकर रख लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें चिरौंजी डालें और ड्राई फ्रूट्स डालकर 1-2 मिनट तक भून लें।
इसके बाद आप इनको किसी बर्तन में निकालकर अलग रख लें।
फिर आप बाकी बचे घी में ब्रेड डालें और सुनहरा होने तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें दूध डालें और लगातार चलाते हुए ब्रेड के गलने तक उबाल लें।
फिर आप इसमें स्वादानुसार गुड़ या चीनी डालें।
इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से मिलाकर गैस बंद कर दें।
अब आपका टेस्टी और यूनीक ब्रेड हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको ड्राई फ्रूट्स और चिरौंजी से गार्निश करके फ्रिज में ठंडा करके सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines