Ice-Cream Vendor Viral Video : तमिलनाडु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक फालूदा वाले की घिनौनी हरकत कैद हुई । फालूदा बेचने वाले इस शख्स की हरकत देखकर लोगों का मन खराब हो गया है। अब यह शख्स पुलिस की गिरफ्त है और सोशल मीडिया पर घिनौनी हरकत का वीडियो वायरल है।
आइसक्रीम वाले की गंदी हरकत का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो तमिलनाडु के वारंगल जिले के नेक्कोंडा इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में एक आइसक्रीम स्टॉल पर एक शख्स खड़ा है, जो स्टॉल पर खड़े होकर गंदी हरकत कर रहा है कथित तौर पर वह अपना स्पर्म निकालकर फालूदा में मिला रहा था। वीडियो में अश्लील हरकत करते हुए देखा जा सकता है।
पुलिस ने किया गिरफ्तार, कड़ी कार्रवाई की मांग
आरोप है कि यह शख्स फालूदा में अपना स्पर्म मिला देता था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर यूजर्स भड़क गए हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर आइसक्रीम स्टॉल पर छापा मारा और आइसक्रीम को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस और खाद्य अधिकारियों ने ऐसे कई वेंडर्स को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। इस घृणित कृत्य का वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर तमाम लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हरियाणवी गाने पर भाभी-देवर का ‘भोजपुरी’ डांस, DJ वाले का चेहरा देखते रह गए लोग
हालांकि स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया है कि नेक्कोंडा मंडल ने कल एक व्हाट्सएप वीडियो वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार कर रहा था। नेक्कोंडा पुलिस ने कानूनी मामला दर्ज किया और गिरफ्तारी की। हालांकि यह शख्स फलूदा में स्पर्म या पेशाब मिलाता था या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें: Delhi Metro में ये दोनों दिखें तो जेब बचा के, चोरी करते पकड़ी गईं रंगे हाथ
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि ये लोग लोगों के विश्वास के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। एक ने लिखा कि पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की है, इसकी तारीफ होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि इतनी कड़ी कार्रवाई हो कि ऐसा कोई आगे से करने के बारे में सोच भी ना सके।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 hr agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
9 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
10 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines