IAS Deepak Ravat Viral Video: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर की सरकारी इमारतों पर तिरंगा फहराया गया। तमाम नेता और अधिकारी भी तिरंगा फहराते दिखाई दिए। हालांकि उत्तराखंड के एक चर्चित IAS अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि उन्होंने पहले राष्ट्रगान गान और फिर तिरंगा फहराया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुमाऊं के चर्चित कमिश्नर दीपक रावत समारोह में पहुंचते हैं और झंडारोहण की जगह पर जाकर खड़े होते हैं। जैसे ही वह झंडारोहण करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें टोक दिया जाता है और वह रुक जाते हैं। इसके बाद राष्ट्रगान शुरू हो जाता है।
राष्ट्रगान खत्म होने के बाद दीपक रावत ने झंडारोहण किया और फिर तिरंगे रंग के गुब्बारे हवा में उड़ाए। सोशल मीडिया पर दीपक रावत का यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की खूब टिप्पणियां आ रही हैं। हालांकि वीडियो में कई जगह कट लगे हैं, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
https://twitter.com/Unknown39373Man/status/1750941150813520076
यूजर्स की टिप्पणियां
एक ने लिखा कि अरे कमिश्नर साहब राष्ट्रगान ध्वजारोहण के बाद किया जाता है। आपने तो नई परंपरा शुरू कर दी है। ये जो वीडियो है, वो सोशल मीडिया से लाखों कमाने वाले आईएएस अधिकारी दीपक रावत का है। जिनके करोड़ों फ़ॉलोवर्स है। वर्तमान में कमिश्नर कुमाऊं है । इन्हें यही नहीं पता है कि राष्ट्रगान झंडा फहराने के बाद गाते है या पहले! एक ने लिखा कि कमिश्नर साहब ही नहीं पुलिस कप्तान महोदय भी वीडियो में नज़र आ रहे हैं। सालों की सेवा हो रही है इन अफ़सरों की, अब तक राष्ट्रगान की समझ विकसित नहीं हुई?
बता दें कि IAS आधिकारी दीपक रावत उत्तराखंड के एक तेज तर्रार और चर्चित आधिकारी माने जाते हैं। Youtube पर उनका एक चैनल भी है जिस पर वह वीडियो शेयर करते रहते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर लोग उनकी खिंचाई कर रहे हैं।