ये थ्री व्हीलर मिनटों में बन जाता है 2 व्हीलर, हीरो ने पेश की 'क्रांतिकारी' गाड़ी

Hero Surge S32: सर्ज एस32 (Surge) को हीरो मोटोकॉर्प ने जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में लॉच किया है, लोग इसे उपयोगी बता रहे हैं।

Surge S32

Surge S32

Hero Surge S32:  देश में लगातार नए नए मॉडल की गाड़ियां आ रही हैं। कंपनियां इस बात का ध्यान रख रही है कि ऐसी गाड़ी पेश किया है, जिसका लोग कई तरह से उपयोग कर सकें। हीरो ने एक ऐसी ही गाड़ी को पेश किया है। एक तीन पहिया गाड़ी को दो पहिया स्कूटर में भी बदला जा सकता है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

हीरो मोटोकॉर्प ने जयपुर में आयोजित हीरो वर्ल्ड 2024 में सर्ज एस32 (Surge) मल्टीपर्पज थ्री-व्हीलर का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया है। ये थ्री-व्हीलर के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में भी काम करेगा। यह स्कूटर कुछ ही मिनटों में थ्री व्हीलर से जुड़ सकता है और अलग हो सकता है।

हर्ष गोयनका ने हीरो के इस थ्री-व्हीलर का वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा कि हीरो ने एक क्रांतिकारी तिपहिया वाहन पेश किया है जो भारतीय इंजीनियरिंग की भावना और सरलता को प्रदर्शित करते हुए दोपहिया वाहन में बदला जा सकता है। ये वाकई आश्चर्यजनक है।

वीडियो पर लोगों की टिप्पणियां
एक ने लिखा कि ऑटोमोबाइल में भारतीय इंजीनियरिंग गजब का काम कर रही है। एक ने लिखा कि वाकई ये काफी उपयोगी है और लोगों की जरूरतों को पूरा कर सकता है। अब जल्द ही ये बाजार में आए तो लोगों की दिलचस्पी पता चले। एक ने लिखा कि ये आइडिया तो पुराना है, गांव के लोग इसे जुगाड़ से चलाते हैं, इसको कॉपी किया है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कितना इनोवेटिव आइडिया है। मुझे लगता है कि ऐसे वाहन ऑटोमोबाइल बाजार में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। एक ने लिखा कि ये भारतीय लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है, क्योंकि अभी तक भारतीय अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए जुगाड़ का इस्तेमाल करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ