हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पत्नी की नाक काटी, ताकि वो भाई को न बांध सके राखी, पति की करतूत ने पहुंचाया जेल

Hardoi News : मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई का है, रक्षाबंधन के दिन मायके जाने की जिद करने पर पति ने दातों से पत्नी की नाक काट ली। 27 साल की महिला को लखनऊ रेफर किया गया है और स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

Hardoi News : राखी के दिन बहनें कहीं भी हों, भाई के पास पहुंचना चाहती हैं। दूर-दूर का सफर तय कर वह राखी बांधने के लिए अपने भैया के पास पहुंच जाती हैं लेकिन एक महिला को राखी बांधने के लिए अपने भाई के पास जाने की जिद करना भारी पड़ गया। गुस्साए पति ने पत्नी की नाक ही काट दी। महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

मामला हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के बनियानीपुरवा गांव का है, यहां एक महिला रक्षाबंधन के मौके पर मायके जाने की जिद कर रही थी। पति ने स्थिति का हवाला देकर इससे इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। बहस के दौरान पति को इतना गुस्सा आया कि उसे अपनी पत्नी की नाक काट लिया। इसके बाद परिजन कटी हुई नाक को लेकर अस्पताल पहुंचे।

पति ने काट ली नाक 

मिली जानकारी के अनुसार, पति ने अपनी पत्नी को नाक को दांत से काट लिया। कटी नाक को फ्रिज में रखकर परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां स्थिति को देखकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 27 साल की अनीता का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

देखिए वीडियो

चार दिन पहले मायके से लौटी थी महिला

बताया जा रहा है कि अक्सर अनीता का पति से विवाद होता रहता था, इसलिए वह मायके चली जाती थी। चार दिन पहले ही वह मायके से वापस आई थी और रक्षाबंधन से पहले जब उसने फिर से मायके जाने की बात कही तो पति भड़क गया और इस घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस अब कार्रवाई कर रही है।


पत्नी ने बताया कि मैंने घर जाने की बात कही तो उन्होंने कहा कि जाओ, मैं तेरी नाक ही काट देता हूं। मैं अब नहीं रहना चाहती। कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पति द्वारा पत्नी की नाक दांत से काटने की सूचना मिली है। पति को हिरासत में लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola