हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बीच पर दोस्त संग नहाने गई महिला हुई 'गायब', कुछ दिन बाद सामने आई सच्चाई तो कांप उठे लोग

Shocking News : दो महिलाएं नहाने के लिए समुद्र तट पर गईं लेकिन एक महिला पानी में गायब हो गई। कुछ दिन बाद सच्चाई सामने आई तो लोगों के होश उड़ गए। आखिर ये महिला समुद्र के किनारे पानी में कैसे गायब हुई थी?

विज्ञापन

Shocking News : दो महिलाएं आपस में अच्छी दोस्त थीं। दोनों को साथ में घूमना, छुट्टियां मनाना पसंद था। एक बार दोनों रात के वक्त बीच पर गई और समुद्र में स्विमिंग करने लगीं लेकिन इस दौरान एक महिला को अचानक किसी ने पानी में खींच लिया। दूसरी उसे बचाने की कोशिश करती रही लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दोनों एक दूसरे के हाथों को पकड़ी हुई थीं लेकिन अचानक तेज झटका लगा और एक महिला गायब हुई। कुछ दिनों बाद इसको लेकर एक भयावह कहानी सामने आई।

मामला न्यू साउथ वेल्स से क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया का है। सिंडी वाल्ड्रोन और लीआन मिशेल घूमने के लिए समुद्र तट पर गई हुई थीं लेकिन ये टूर उनके लिए बड़ा घातक साबित हुआ। समुद्र तट पर नहाने के दौरान दोनों कमर तक पानी में उतर गईं लेकिन इसी दौरान पानी के नीचे थोड़ी से हलचल हुई और पैरों के पास कुछ महसूस हुई।

पानी में अचानक गायब हुई महिला 

दोनों ने एक दूसरे को बताया कि नीचे कुछ है। इसके बाद सिंडी ने लीआन से कहा कि जल्दी बाहर निकलना चाहिए लेकिन तब सिंडी को किसी ने पकड़ लिया और खींचना शुरू कर दिया। लीआन ने उसे पकड़ने और खींचने की कोशिश की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ और सिंडी पानी में कहीं गायब हो गई। उसे किसी जानवर ने पानी में खींच लिया था।

यह भी पढ़ें :  महिला को डूबता देख लाइव रिपोर्टिंग छोड़ पानी में कूदा पत्रकार, दुनिया भर में हो रही जमकर तारीफ

घटना के काफी दिन बाद एक इंटरव्यू लीआन मिशेल ने बताया कि कुछ दिन बाद पता चला कि जिस जगह हम लोग गए थे, वहां मगरमच्छ अधिक थे। ऐसे में जब एक मगरमच्छ की पहचान कर उसे बाहर निकाला गया तो उसके पेट में सिंडी के अवशेष मौजूद थे। उसे एक मगरमच्छ ने ही पानी में पकड़ा था और खा लिया था।

यह भी पढ़ें : फॉर्च्यूनर कार से भी महंगे बैल, आखिर किसान ने क्यों खर्च किए लाखों रुपये?

जिंदा बची महिला भी अस्पताल में भर्ती

लीआन मिशेल ने बताया कि जब वह पानी में डूब गई। इसके बाद भी मैंने पानी में छलांग लगाई और उसे खोजने की कोशिश लेकिन कुछ नहीं मिला। मैं किसी तरह बाहर निकल कर आई। इस घटना में मिशले को काफी चोटें आई थीं और सदमे में थीं। उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था लेकिन उन्होंने बहन जैसी दोस्त को खो दिया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें