Hinduja Family : हजारों करोड़ की संपत्ति वाले हिंदुजा फैमिली के चार सदस्यों को कर्मचारियों का शोषण करने के आरोप में साढ़े चार साल की सजा सुनाई गई है। स्विस कोर्ट ने 21 जून को हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को घरेलू कर्मचारियों का शोषण करने के मामले में दोषी पाया है। परिवार पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि घर के कर्मचारियों से अधिक कुत्तों का ख्याल रखा जाता था।
हिंदुजा परिवार पर कैसे-कैसे आरोप?
ब्लूमबर्ग की मानें तो मामले की शुरुआत साल 2018 में उस वक्त हुई जब स्विस के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर हिंदुजा परिवार के विला, बैंक ऑफिस समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की और कई डॉक्युमेंट्स जब्त किए। इसके बाद आरोप लगाया कि परिवार कर्मचारियों का शोषण करता है। अब अदालत ने परिवार को दोषी पाया है। आरोप लगाया गया कि परिवार के लोग श्रमिकों का शोषण करते हैं, उन्हें गैरकानूनी तरीके से काम पर रखे हैं। ठीक से भुगतान नहीं किया जाता है, उनके स्वास्थ्य की देखभाल में कमी और सोने तक के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई, जो स्विस कानून के तहत गंभीर अपराध है।
आरोप यह भी है कि हिंदुजा परिवार की तरफ से काम करने वाले कर्मचारियों के पासपोर्ट जब्त किए गए, जिससे वह वहां से वापस ना आ सकें। उनके घर से बाहर निकलने पर रोक थी। कम सैलरी पर काम करने के लिए मजबूर किया गया। सैलरी देने के तरीके पर भी कई तरह के सवाल खड़े किए गए। बताया गया कि कर्मचारी हिंदुजा परिवार के कमल हिंदुजा से भयभीत रहते थे। उन्हें 17 घंटे तक बिना एक भी छुट्टी के सप्ताह के सातों दिन काम करने के लिए कहा जाता था।
इसके बावजूद उनके लिए ढंग से सोने तक की व्यवस्था नहीं की गई। आरोप लगाया गया कि 2000 करोड़ की संपत्ति वाला ये परिवार कर्मचारियों को फर्श पर या जमीन के गद्दे पर सोने के लिए मजबूर करता था। जांच में पाया गया कि कर्मचारियों को 18 हजार रुपये दिए जाते थे, जो भारतीय करेंसी में होते थे। इन पैसों का इस्तेमाल कर्मचारी वहां कर ही नहीं पाते थे। इतना ही नहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह परिवार अपने कर्मचारियों से अधिक अपने कुत्तों का ख्याल रखता था।
परिवार में किसे-किसे मिली सजा?
स्विस अदालत ने हिंदुजा परिवार के चार लोगों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। इसमें 79 वर्षीय उद्योगपति प्रकाश हिंदुजा, उनकी पत्नी कमल, बेटे अजय और बहू नम्रता का नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार, हिंदुजा परिवार के बिजनेस मैनेजर नजीब जियाजी को 18 महीने की निलंबित की सजा दी गई गई। (ये ऐसी सजा है, जिसमें दोषी को जेल नहीं भेजा जाता लेकिन दूसरी बार दोषी पाए जाने पर सजा दी जाती है।)
यह भी पढ़ें : भारतवंशी अरबपति हिंदुजा फैमिली के 4 सदस्यों को जेल! स्विस कोर्ट ने किस मामले में सुनाई सजा?
हालांकि परिवार ने इस सभी आरोपों से इनकार कर दिया है। परिवार की कानूनी टीम ने कोर्ट में कहा कि सभी कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया गया था और उन्हें उचित आवास उपलब्ध कराया गया था। बता दें कि हिंदुजा परिवार आईटी, मीडिया, बिजली, रियल एस्टेट और हेल्थ सेक्टर में कारोबार करता है। फोर्ब्स के अनुसार हिंदुजा परिवार की कुल संपत्ति करीब 20 बिलियन डॉलर (2000 करोड़) है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines