IPL में हार्दिक पांड्या के खराब प्रदर्शन का कारण कहीं नताशा तो नहीं! सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे रिएक्शन

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce Rumours : भारतीय टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की अफवाह चल रही है। अभी तक इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म है।

Hardik Pandya

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce Rumours : भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या के तलाक की खूब चर्चा हो रही है। इस जोड़ी के तलाक की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस खबर की चर्चा उस वक्त अधिक होने लगी जब हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सरनेम हटा लिया। इस कपल के तलाक की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।

IPL में खूब हुए ट्रोल 

IPL के खत्म होने से पहले ही उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक की अफवाह फैलने लगी। इस पर फैंस का कहना है कि कहीं आईपीएल के दौरान हार्दिक पांड्या के खराब प्रदर्शन के पीछे पत्नी नताशा के साथ चल रहा विवाद तो नहीं था। बता दें कि हार्दिक पांड्या के परफॉर्मेंस को लेकर भीड़ ने लगातार उनका मजाक उड़ाया।

सोशल मीडिया पर लोग लगा रहे कयास 

अब जब हार्दिक और नताशा के तलाक की खूब चर्चा हो रही है तो दोनों चुप्पी साधे हुए हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर तलाक की खबरें सच हैं तो हार्दिक पांड्या ने पूरा आईपीएल 2024 इसी तनाव के साथ खेला होगा। कोई सोच भी नहीं सकता कि वह किस दर्द से गुजर रहे होंगे, फिर भी लोग उन्हें आईपीएल में ट्रोल कर रहे थे लेकिन वह कुछ नहीं कह रहे थे, नताशा स्टेनकोविक ने ऐसा क्यों किया?

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि किस तनाव, तड़प और दर्द के साथ हार्दिक पंड्या ने पूरा IPL खेला होगा, अंदाजा लगाइए। लोग बस ट्रोल किए जा रहे थे। उसके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था। एक अन्य ने लिखा कि आजकल लोग शादी को मजाक बना दिए हैं, शादी के कुछ दिन ही तलाक लेने की परंपरा बढ़ती जा रही है।

देखें सोशल मीडिया पर आ रहे कुछ और रिएक्शन

दो बार हुई थी शादी

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने 31 मई, 2020 को शादी की थी। यह शादी बेहद सादगी से की गई थी। कहा जा रहा है कि इसके बाद दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी तो साल 2023 में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज और क्रिश्चन रिच्युअल्स से दोबारा शादी की और इसके लिए भव्य आयोजन किया गया था। बता दें कि दोनों का एक बेटा भी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ