Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

सेल्फी लेने के चक्कर में जाते-जाते बची जान, लबालब भरे डैम में गिरा शख्स, रेक्स्यू का वीडियो आया सामने

Gwalior Viral Video : मध्य प्रदेश के ग्वालियर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को तिघरा डैम से बाहर निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि शख्स सेल्फी लेने के चक्कर में डैम में गिर गया था।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Jul 5, 2024 14:15

Gwalior Viral Video : झमाझम बारिश की वजह से अधिकतर नदियां उफान पर हैं। डैम भर चुके हैं, लोगों को झील, झरने से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। हाल ही में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें एन्जॉय करते-करते पानी में कई लोगों की जान चली गई। अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की जान जाते-जाते बची।

ग्वालियर के तिघरा बांध घूमने पहुंचे एक शख्स का पैर फिसला है और वह पानी में गिर गया। बताया जा रहा है कि वह सेल्फी ले रहा था, उसने ध्यान ही नहीं दिया, उसका पैर फिसल गया और वह सीधे डैम में जा गिरा। गनीमत रही कि घटना के वक्त कई लोग वहां मौजूद थे। सभी ने तुरंत शख्स को बचाने की कवायद शुरू कर दी।

---विज्ञापन---

शख्स को बचाने के लिए पानी में कूदे कई लोग

तिघरा बांधक कई लोग घूमने पहुंचे थे, जब इस शख्स को पानी में गिरते देखा तो तुरंत इसे बचाने के लिए कुछ लोग पानी में कूद गए। अन्य लोग रस्सी लेकर उसे बाहर निकालने में लग गए। काफी देर की मशक्कत के बाद आखिरकार रस्सी की मदद से शख्स को बाहर निकाल लिया गया। इतनी देर में उसकी हालत खराब हो चुकी थी।

 

---विज्ञापन---
View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स को बचाने के लिए कुछ लोग पानी में कूद गए तो वहीं कुछ लोग बांध से रस्सी डालकर शख्स को बाहर खींच रहे हैं। लोगों की तत्परता से शख्स की जान बच गई। इसके बाद लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। तिघरा डैम पूरी तरह लबालब हो चुका है।

यह भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर महिला के बैग में मिला ये सामान, शर्म से पानी-पानी हुई यात्री; कन्फ्यूज हो गए सुरक्षाकर्मी

बता दें कि ग्वालियर शहर को पानी की आपूर्ति तिघरा डैम से ही की जाती है। जब तिघरा डैम के लबालब भर जाने की जानकारी मिली तो कलेक्टर रुचिका चौहान ने डैम का दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि तिघरा जलाशय के रख-रखाव का विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही कहा गया कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में आस पास के  गांवों को अलर्ट कर दिया जाए।

First published on: Jul 05, 2024 02:14 PM

संबंधित खबरें