Guwahati Police Viral Video :असम का एक परेशान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक पुलिस अधिकारी एक डिलीवरी एजेंट को भरे बाजार में पीट रहा था। पुलिस अधिकारी डिलीवरी एजेंट के साथ ऐसा बर्ताव कर रहा था, जैसे वह कोई आतंकवादी हो। डिलीवरी बॉय को एक गलती की ऐसी सजा देख लोग भड़क गए और सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया। आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ने के बाद हुई है। डिलीवरी करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर सिग्नल पार करके यातायात नियम का उल्लंघन किया। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने उस व्यक्ति का पीछा किया। कुछ दूर जाकर उसे पकड़ा और जमकर पिटाई की।
जब कई लोग रुककर इस मारपीट को देखने लगे तो पुलिस अधिकारी रौब दिखाते हुए उन्हें जाने के लिए कहने लगा। हालांकि किसी शख्स ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला DGP तक पहुंच गया और DGP ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।
DGP ने कहा है कि पानबाजार के ओसी इंस्पेक्टर भार्गव बोरबोरा का व्यवहार अस्वीकार्य है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। सीपी गुवाहाटी को तुरंत एक अन्य अधिकारी को तैनात करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें : जब नातिन के हॉस्टल में पहुंची नानी, कमरे का नजारा खिल उठा चेहरा; दिल को छू लेगा ये वीडियो
वीडियो में पुलिस अधिकारी पीड़ित डिलीवरी बॉय की गर्दन पकड़ते, उसकी जान को खतरा बताते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते देखा जा सकता है। वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर कार्रवाई की मांग की। असम के DGP ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई करने का आदेश दिया।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
10 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines