इंस्टाग्राम रील्स के लिए पुलिस बैरिकेड खींच ले गए बाइक सवार, देखिये वायरल वीडियो

Gurugram Video Video: गुरुग्राम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो बाइक सवार पुलिस बैरिकेड खींचते दिखाई दे रहे हैं।

Gurugram Bike Stunt Video Viral

पुलिस बैरिकेड खींच ले गए बाइक सवार

विज्ञापन

कुछ लोगों पर रील्स बनाने का भूत इस कदर सवार हो चुका है कि वह नियमों को अनदेखा करने से परहेज नहीं करते। कई लोगों पर नियम तोड़ने के आरोप में कार्रवाई भी चुकी है लेकिन इसके बावजूद रील्स बनाने के लिए कानून तोड़ने के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बाइक सवार युवा पुलिस बैरिकेड को खींच कर ले जा रहे हैं , वह इसका वीडियो भी बनवा रहे थे। बैरिकेड पर गुरुग्राम पुलिस लिखा हुआ है, बैरिकेड पर मंडावर सेवा धाम भी लिखा हुआ पढ़ा जा सकता है। दोनों शख्स बुलेट पर सवार हैं और बैरिकेड को खींचने का अलग-अलग एंगल से वीडियो बनवा रहे है।

Advertisment

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब गुरुग्राम पुलिस जांच में जुट गई है और दोनों युवकों की तलाश कर रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब का और कहां का है। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब गुरुग्राम में युवाओं ने कानून को ताक पर रखकर इस तरह की हरकत की हो।

इससे पहले गुरुग्राम का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स कार की छत पर बैठकर शराब पीता दिखाई दिया था। गुरुग्राम पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। चलती कार पर पटाखे फोड़े जाने का वीडियो भी वायरल हो चुका है।

विज्ञापन

कुछ वक्त पहले मॉडिफाइड स्विफ्ट कार से स्टंट का वीडियो रिकॉर्ड करने का मामले भी सामने आया था। इस केस में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाडी जब्त कर ली थी। ये युवा इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स के लिए रील्स बना रहे थे, जिसके कारण सड़क पर जाम लग गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ