Dance Viral Video : अपनी शादी में नाचते कई दूल्हे आपने देखे होंगे, आज ये एक फैशन बन चुका है। इस फैशन और लोगों की डिमांड के चलते कई बार ना चाहते हुए दूल्हे को डांस करना पड़ता है। इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे का डांस लेकर लोग ‘शर्मिंदा’ हो रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों के लिए हंसी रोकना भी मुश्किल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा स्टेज पर खड़ा है और उसके सामने दुल्हन खड़ी है। कई अन्य लोग भी स्टेज पर खड़े हैं। कुछ लोग स्टेज पर खड़े नोट उड़ा रहे हैं। कई लोग वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। इसी बीच लोगों की डिमांड पर दूल्हा-दुल्हन को इम्प्रेस करने के लिए डांस करना शुरू कर देता है।
दूल्हा डांस के मामले में कच्चा साबित हुआ। रोमांटिक गाने पर उसने डांस करना शुरू किया तो लोग हैरान रह गए। उसका डांस देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। वीडियो देखने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि डांस ये कर रहा है, लेकिन शर्म मुझे आ रही है तो कुछ का कहना है कि बेचारे को जबरदस्ती डांस करवाया जा रहा है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि हीरा मिल गया है, इसलिए पागल हो गया है। एक ने लिखा कि बस कर भाई। ये तेरे ही घर जाएगी, कमरे में नाच लेना। यहां क्यों बेइज्जती करवा रहा है। एक ने लिखा कि मर्द समाज की तरफ से मैं आप सभी से माफी मांगता हूं। एक ने लिखा कि समझ नहीं आ रहा ये ख़ुशी के मारे फड़फड़ा रहा या दुखी के मारे। एक अन्य ने लिखा कि मौत आ जाए पर ऐसा कॉन्फिडेंस ना आए भगवान।
यह भी पढ़ें : चमत्कार! ऊपर से निकल गई पूरी ट्रेन, वो उठ बैठा और… रेलवे कर्मचारी भी उसे देख रह गए दंग
एक ने लिखा कि एक बार मुंबई के लीलावती अस्पताल में ले जाकर इन्हें दिखाना भाई, वहां अच्छा इलाज होता है। एक ने लिखा कि मैं इस शख्स का सिर्फ फैन ही नहीं कूलर, AC, फ्रीज, TV वॉटर हीटर सब कुछ हो गया। एक ने लिखा कि कुंवारा मर जाऊंगा लेकिन ऐसी हरकत नहीं करूंगा। एक ने लिखा कि ये सोच रहा है कि दुनियादारी जाए भाड़ में मुझे तो बस नाचना है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines