Google Pay दे रहा है फटाफट पर्सनल लोन, चंद मिनट में आपके अकाउंट में आ जाएंगे पैसे, बस ऐसे करें अप्लाई

google pay personal loan ,google pay personal loan app,google pay personal loan apply,google pay se personal loan kaise le

google pay personal loan

विज्ञापन

Google Pay Loan Apply Online: Google पे को अभी तक हम UPI भुगतान, रिचार्ज, बिल भुगतान के लिए एक सुरक्षित मोबाइल एप्लिकेशन के रूप में जानते हैं। लेकिन अब यह आपके बिल के साथ लोन भी दे रहा है। दरअसल, डीएमआई फाइनेंस लिमिटेड ने गूगल पे प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल पर्सनल लोन देने की सुविधा शुरू की है।

10 मिनट में एक लाख रुपये तक का पर्सनल लोन

आप इस सुविधा से महज 10 मिनट में एक लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं। इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए केवल अपने मोबाइल पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। जिसके बाद पैसे सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएंगे।

Advertisment

ऐसे चुकाना होगा लोन

Google Pay की इस सुविधा के तहत हमारे पास Aadhar Card, Residence Certificate, 3 months bank statement, Photo और अपना mobile number बताना होगा। Google Pay के जरिए 1 लाख रुपए तक का लोन 36 महीने की आसान किश्तों में चुकाने का ऑप्शन है। फिलहाल देश के 15000 पिन कोड में यह सुविधा दी जा रही है।

ऐसे करें अप्लाई

  • पहले गूगल प्ले स्टोर से Google Pay ऐप इंस्टॉल करें
  • अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें
  • सर्च बॉक्स में लोन लिख कर सर्च करे
  • मनी व्यू ऑप्शन को सेलेक्ट करे
  • मनी व्यू का ऑप्शन ओपन होने पर आपको गेट स्टार्टेड पे पर क्लिक करना है
  • अब चेक एलिजिबिलिटी पर क्लिक करे
  • आपको कुछ अपनी जानकारी जैसे Name, Address और Personal Details भरनी होगी
  • Select Your Loan Plan को चुनें
  • सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड कर दें
  • अब लोन अप्रूवल होने तक इंतजार करें, जैसे ही लोन अप्रूव हो जाता है यह राशि आपके द्वारा बताए गए बैंक में ट्रांसफर कर दी जाती है

और पढ़िए –IPL 2023: आईपीएल की 10 टीमों के कप्तान तय, जानिए किस टीम की कमान किसके हाथ

विज्ञापन

केवल इन्हें ही मिलेगा लोन

  • आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए
  • आवेदक की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
  • बैंक स्टेटमेंट, सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए
  • आधार कार्ड और पैन कार्ड होना चाहिए

और पढ़िए – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ