बस, कार, मेट्रो किसी भी यातायात साधन से कहीं भी जाने से पहले लोग Google Maps की मदद लेते हैं। लोगों को परेशानी तब होती है जब किसी वजह से सही स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं। क्या आप भी रास्ता भटक जाने पर गूगल मैप इस्तेमाल करते हैं। हमारे देश में 3 ऐसे मेड इन इंडिया ऐप्स उपलब्ध हैं, जिसमें गूगल मैप से बेहतर फीचर्स मिलते हैं। इसमें गली, मोहल्ले, हाईवे के साथ ही मार्केट और शॉपिंग प्लेस की जानकारी भी दी गई है। आईए इन सभी नेविगेशन ऐप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Patta नेविगेशन ऐप

Patta नेविगेशन ऐप इस्तेमाल करने वाले लोग भारत और विदेशों में भी मौजूद हैं। गूगल की टक्कर में इसे लॉन्च किया गया था। एंड्रॉयड और ios दोनों यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर यह फ्री में उपलब्ध है। इसे भारतीय डेवलपर द्वारा डिजाइन किया गया है। भीड़ – भाड़ वाली जगह की भी जानकारी इसमें बहुत ही आसानी से मिल जाती है। इसमें एक कोड फीचर है जिसका इस्तेमाल कर आप किसी भी जगह को एक नंबर देकर हमेशा के लिए याद रख सकते हैं।

विज्ञापन

MapMyIndia नेविगेशन App

MapMyIndia नेविगेशन ऐप को एक भारतीय डेवलपर ने डिजाइन किया है। मेड इन इंडिया ऐप होने की वजह से इसमें बहुत सारी ऐसी जगह की जानकारी मिलती है जो गूगल मैप्स में भी उपलब्ध नहीं है। इसमें आपको ट्रैफिक लाइट, स्ट्रीट व्यू, सड़क, चौराहे और लोकल ऐड्रेस की जानकारी ले सकते हैं। गूगल मैप की तरह ही इसमें भी 3D व्यू फीचर मिलते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए यह प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है।

Mappls नेविगेशन App

Mappls नेविगेशन ऐप को गूगल मैप की तरह ही डिजाइन किया गया है। इसे यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए हिंदी भाषा का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा कहीं भी जाने से पहले फ्लाईओवर, सेफ रोड, एक्सीडेंट वाले रास्ते, इन सभी की जानकारी मिल जाती है। इसके साथ ही आपको कहीं भी जाने से पहले लोकेशन डालने पर तीन-चार विकल्प देखने को मिलेंगे इनमें से किसी भी एक पर क्लिक कर उसे फॉलो कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ