आजकल जिसको मर्जी देख लें, कान छिदवाने का शौक पाले बैठा है। लड़का हो या लड़की हर कोई इस शौक का दीवाना है। हालांकि कई के लिए ऐसा करना किसी बीमारी वगैरह के कारण मजबूरी भी हो जाता है। हाल ही में कान छिदवाने की शौकीन एक लड़की ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। एक वीडियो में उसने बताने की कोशिश की है कि किस तरह छेद कराने के बाद उसके कान पर सूजन आ गई और फिर जब अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने कान ही काट दिया।
इंस्टाग्राम पर बताया दिल का दर्द
शौक की मारी इस लड़की ने अपनी हालत की कहानी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें लड़की ने बताया कि सुंदर दिखने के शौक के चलते उसने अपने कान के ऊपरी हिस्से में छेद कराया था, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसका यह शौक उसके लिए मुसीबत बन जाएगा। अंत में इसके परिणाम कितने भयानक होंगे? असल में हुआ यह था कि कान छिदवाने के कुछ ही दिनों के भीतर उसके कान में सूजन आने लग गई। पहले तो लड़की को यह सामान्य लगा, लेकिन जैसे-जैसे कान में सूजन बढ़ती गई, धीरे-धीरे उसमें दर्द होने लगा और मवाद जमा हो गया।
यह भी पढ़ें: शरीर के कुछ लक्षण हो सकते हैं अलग-अलग किडनी की बीमारियों के संकेत, कैसे करें पहचान?
जागरूक हों लोग
इसके बाद लड़की अस्पताल गई तो कई दिनों तक एंटीबायोटिक्स लेने के बाद भी उनके कान का घाव ठीक नहीं हुआ। आख़िरकार डॉक्टरों ने उसके कान का ऑपरेशन किया और कान का ऊपरी हिस्सा काटना पड़ा। फिलहाल इस वीडियो को शेयर कर लड़की ने लोगों को बताया है कि कई बार शौक आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। इसे देखकर लोग काफी हैरान और परेशान हैं। लोगों ने खूब रिएक्ट किया। हालांकि इस वीडियाे को बाद कुछ कानूनी पेचीदगियों के चलते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने हटा दिया है। दूसरी ओर इस कहानी को शेयर करने का मकसद सिर्फ इतना सा है कि लोग ऐसी गतिविधियों के प्रति सचेत हो जाएं।
यह भी पढ़ें: आपका मोबाइल फोन कर देगा डायबिटीज की भविष्यवाणी, बांग्लादेश के दो साइंटिस्ट्स ने इजाद किया टूल
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
8 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines