Girl Dance Viral Video : शादी में डांस का चलन तो बहुत पुराना है लेकिन आजकल शादियों में डांस का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इस वक्त एक शादी में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की के डांस पर जहां लोग हूटिंग कर रहे थे, तारीफ कर रहे थे तो वहीं लड़की की मां भड़क गईं और डांस को रुकवा दिया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की स्टेज पर डांस कर रही है। स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं। उनके आगे खड़ी होकर लड़की डांस कर रही है। लड़की का डांस देखकर कई लोग हूटिंग कर रहे हैं और तालियां बजा रहे हैं लेकिन इसी बीच लड़की का मां स्टेज पर पहुंची।
डांस करती लड़की को देखकर उसकी मां स्टेज पर पहुंची और लड़की को तुरंत डांस करने से मना कर दिया। मां के रिएक्शन से ऐसा लग रहा है कि वह बेटी के डांस से खुश नहीं थीं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आज तो पापा की परी को मां के गुस्से का सामना करना ही पड़ेगा। एक ने लिखा कि मां ने कहा नहीं लेकिन वह कहना चाह रही हैं कि ऐसा है बहुत हो गया, अब चल नीचे उतर। एक ने लिखा कि मम्मी का थप्पड़ ही सबसे बड़ी और कारगर दवाई होती है। एक अन्य ने लिखा कि बच्ची की मां ने कहा कि कि चल घर पर तेरा डांस निकालती हूं।
यह भी पढ़ें : बीमार छात्रा को जबरन दौड़ाया, अचानक गिरी और हो गई मौत, कारण जान रह जाएंगे हैरान
एक अन्य ने लिखा कि स्टेज पर लड़की के डांस का मतलब नहीं था, बच्ची की मां ने एकदम ठीक किया। एक ने लिखा कि आजकल की बच्चियों में शर्म है नहीं, मैं तो शर्म की वजह से घर में डांस नहीं कर पाती। एक अन्य ने लिखा कि आंटी ने एकदम सही किया, वहीं खींचकर एक थप्पड़ भी लगाना चाहिए था।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
19 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
21 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
22 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
23 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines