महिला टीचर ने बनाया नाबालिग छात्र के साथ यौन संबंध, खतरे में पड़ी बच्चे की जान; पकड़ी गई

Female Teacher physical Relation With Student : महिला टीचर की उम्र 43 साल है और उस पर आरोप है कि उसने 6 – 8 कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाया। मामला सामने आते ही पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्त्तार कर लिया है।

Woman Teacher

Female Teacher physical Relation With Student : अमेरिका की एक महिला टीचर पर एक नाबालिग छात्र के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है। महिला एक स्कूल टीचर में विशेष पद पर तैनात थी। जिस स्कूल में महिला टीचर पढ़ाती थी, वहां कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे पढ़ते थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यहां पढ़ने वाले बच्चों की उम्र कम ही थी। महिला गिरफ्तार हो चुकी है और उसकी करतूत भी सामने आ चुकी है।

मामला न्यू जर्सी के फ्रीहोल्ड इंटरमीडिएट स्कूल का है, यहां 43 साल साल की एक महिला टीचर नाबालिग छात्र के यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुई है। महिला टीचर एलिसन हैवमैन-नीड्राच पर गंभीर यौन उत्पीड़न और एक बच्चे की जान को खतरे में डालने का आरोप लगा था। इस साल की शुरुआत में ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया था, तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने मांगी लोगों से मदद

जांच टीम ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर महिला टीचर की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी है तो इसमें मदद करें। बता दें कि एक फोन नंबर भी जारी किया है। जिसके अनुसार, हैवमैन-नीड्राच की गतिविधियों के बारे में जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति 800-533-7443 कॉल करके जानकारी दे सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हैवमैन-नीड्राच मार्च 2022 से फ्रीहोल्ड इंटरमीडिएट स्कूल में एक विशेष शिक्षिका के तौर पर काम कर रही हैं, साल 2008 से ही वह स्कूल में पढ़ा रही थी। हालांकि शिक्षिका ने अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ इनकार कर दिया है। आरोपों को गलत बताते हुए महिला टीचर ने कहा कि वह किसी तरह की टिप्पणी नहीं करना चाहती है।

हालांकि इसकी कोई जानकारी नहीं है कि जिस बच्चे के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में महिला टीचर गिरफ्तार हुई है, उसकी उम्र क्या है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उसकी उम्र 11 से 14 साल के बीच की हो सकती है। अब इस टीचर की गिरफ्तारी के बाद जज के सामने पेश किया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ