Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

VIDEO: ‘पियरका चच्चा…’, घोसी में हारी BJP तो इस छोटे बच्चे ने राजभर को जमकर धोया

Ghosi By Poll Results Updates: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में I.N.D.I.A गठबंधन ने NDA को करारी पटकनी दी है। मऊ में घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। यहां भाजपा ने पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को टिकट दिया था। जबकि सपा ने सुधाकर […]

Author
Edited By : Bhola Sharma Updated: Sep 8, 2023 18:07
Ghosi By Poll Results, Election Results, Samajwadi Party, Prakash Rajbhar, Viral Video
Ghosi By Election

Ghosi By Poll Results Updates: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में I.N.D.I.A गठबंधन ने NDA को करारी पटकनी दी है। मऊ में घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। यहां भाजपा ने पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को टिकट दिया था। जबकि सपा ने सुधाकर सिंह को उतारा था। फिलहाल नतीजे आने से पहले समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने सुधाकर सिंह के सिर जीत का सेहरा बांध दिया है। इस बीच एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उसने एनडीए के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर को अपने अंदाज में धो डाला। आप भी देखिए VIDEO…

---विज्ञापन---

 

पियरका चच्चा का दबाव नहीं चला

घोसी विधानसभा सीट राजभर बाहुल्य सीट है। इसलिए ओम प्रकाश राजभर ने कई सभाएं की थीं। चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा प्रत्याशी की जीत का दावा किया था। इस पर सपा के छोटे कार्यकर्ता ने कहा कि ये चुनाव गरीबों का चुनाव था। जनता ने जो साथ दिया, उन सभी का आभार। मंत्री आए, लेकिन क्या उन्होंने जिता दिया। चुनाव जनता जिताती है, मंत्री नहीं। पियरका चच्चा बहुत दबाव बनाए थे, लेकिन उनका दबाव धरा का धरा रह गया।

---विज्ञापन---

दरअसल, ओम प्रकाश राजभर पीला गमछा लेकर चलते हैं। इसलिए विरोधी अक्सर उन्हें पियरका चच्चा कहते हैं।

राजभर बोले- अब तो ईवीएम पर दोष मढ़ना छोड़ दे विपक्ष

घोसी विधानसभा चुनाव में मिली हार पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि घोसी की जनता ने जो नतीजे दिए हैं, उसका हम स्वागत करते हैं। एक बार जरूर कहूंगा कि विपक्ष जब हारता है तो ईवीएम पर दोष मढ़ता है। एनडीए की सरकार में निष्पक्ष चुनाव हुआ है। जो कमी रह गई है, उसका हम अध्ययन करेंगे और आगे 2024 के लोकसभा चुनाव में मजबूती से उतरेंगे।

5 सितंबर को हुई थी वोटिंग

घोसी सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव हुआ था। 50.30 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में 58 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े थे। मैदान में कुल 10 प्रत्याशी थे, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा प्रत्याशी के बीच था।

यह भी पढ़ें: VIDEO: बाइडेन की प्रवक्ता की फर्राटेदार हिंदी सुनहर हर कोई हैरान, दिल्ली से है खास कनेक्शन

First published on: Sep 08, 2023 06:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.