हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ghaziabad Wedding Clash: शादी में म्यूजिक को लेकर जमकर चले लात-घूंसे, चिल्लाती रहीं महिलाएं, देखें video

विज्ञापन

Ghaziabad Wedding Clash: समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में शादी समारोह का दृश्य दिख रहा है। 19 सेंकड के इस वीडियो में दो गुट आपस में मारपीट करते दिख रहे हैं। महिलाओं को मदद के लिए चिल्लाते सुना जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि उप्र में भाजपा ने क़ानून-व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया है।

अखिलेश यादव की ओर से शेयर किया गया वीडियो गाजियाबाद की एक शादी समारोह का है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में डिस्क जॉकी (DJ) की ओर से बजाए जा रहे म्यूजिक को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1629774714796400640

विज्ञापन

बाहर निकलने के लिए भागते नजर आए लोग

वायरल वीडियो में लोग कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने के लिए भागते नजर आ रहे हैं और महिलाओं को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। लड़ाई रोकने की गुहार लगाने वाली महिलाओं के साथ कुछ पुरुष दूसरों पर लाठी और बेल्ट से हमला करते नजर आ रहे हैं।

गाजियाबाद पुलिस बोली- कानूनी कार्रवाई की जा रही है

गाजियाबाद पुलिस ने कहा है कि वीडियो की जानकारी के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि 26 फरवरी को मसूरी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले में 15-20 लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान कर ली गयी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola