हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Thai Iced Tea Recipe: तेज गर्मी कर रही है परेशान? तो झटपट बनाकर पीएं ठंडी-ठंडी थाई आइस्ड टी, जानें रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: बहुत से लोग अपने दिन की शुरूआत चाय के साथ करते हैं। चाय एक एनर्जी बूस्टर की तरह काम करती है। वैसे तो चाय की कई तरह की वैराइटीज मौजूद हैं जैसे- मिल्क टी, ब्लैक टी, ग्रीन टी, मसाला टी और तुलसी टी आदि। लेकिन कई लोग गर्मियों में हॉट टी की बजाय आइस्ड टी पीना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए थाई आइस्ड टी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। थाई आइस्ड टी के सेवन से आपका हाई ब्लड प्रेशर का स्तर कंट्रोल में बना रहता है। इसके साथ ही इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है जिससे आप कई बीमारियों का चपेट में आने से बचे रहते हैं। इसको पीकर आप तुरंत ताजगी और ऊर्जा का एहसास करते हैं, तो चलिए जानते हैं थाई आइस्ड टी बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ें – दिन की हेल्दी शुरूआत करें हाई प्रोटीन से भरे चटपटे मूंग स्प्राउट्स कबाब, जानें रेसिपी

थाई आइस्ड टी बनाने की सामग्री-
-500 मिली पानी
-3 चम्मच थाई ब्लैक टी पाउडर
-100 मिली दूध
-2 चम्मच चीनी
-150 मिली कंडेंस्ड मिल्क
-5 क्यूब्स बर्फ

विज्ञापन

अभी पढ़ें – लंच में बनाएं न्यू फ्लेवर्ड चिली गार्लिक पराठा, स्वाद ऐसा बार-बार खाने का करेगा मन, जानें रेसिपी

थाई आइस्ड टी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालें और हल्की आंच पर उबाल लें।
फिर आप इसमें थाई ब्लैक टी पाउडर, दूध और चीनी डाल दें।
इसके बाद आप इसको कम से कम 5 मिनट तक पका लें।
फिर आप इसको एक कप में छानकर निकाल लें।
इसके बाद आप इसको कम से कम 10 मिनट ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
फिर आप इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालकर मिला लें।
इसके बाद आप इसको फ्रिज में करीब 30 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें।
अब आपकी चिल्ड थाई आइस्ड टी बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसमें ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

(Buy Phentermine)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola