GK : धरती पर सबसे गहरी जगह कौन-सी है? दिमाग हिला देंगे ऐसे सवालों के जवाब
General Knowledge : क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे गहरी जगह कौन सी है? आइये ऐसे दिलचस्प सवालों के जवाब जानते हैं।
Edited By Avinash Tiwari

Edited By Avinash Tiwari

General Knowledge : आज हम आपको दुनिया से जुड़े कुछ दिलचस्प सवालों के जवाब देने जा रहे हैं। कुछ सवाल तो ऐसे हैं जो आपके दिमाग को हिला देंगे। क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे बड़ा पोलो मैदान कहां हैं? क्या आप जानते हैं कि गन्ने का जूस कहां का राष्ट्रीय पेय है? आइये ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं।
सवाल : दुनिया का सबसे ऊंचा पोलो मैदान कहां है?
जवाब : दुनिया का सबसे ऊंचा पोलो मैदान पाकिस्तान के शांडूर में है।
सवाल : सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता कौन है?
जवाब : सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई हैं, उन्हें यह पुरस्कार 17 साल की उम्र में मिला था।
सवाल : पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?
जवाब : पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल हॉकी है।
सवाल : गन्ने का जूस कहां का राष्ट्रीय पेय है?
जवाब : पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गन्ने के जूस को राष्ट्रीय पेय घोषित किया गया है।
सवाल : पृथ्वी पर सबसे गहरी जगह कहां हैं?
जवाब : पश्चिमी प्रशांत महासागर में मारियाना ट्रेंच अब भी दुनिया की सबसे गहरी जगह है। इसकी गहराई 36,201 फीट (11,034 मीटर) है।
सवाल : दुनिया की सबसे गहरी मीठे पानी की झील कहां है?
जवाब : दुनिया की सबसे गहरी मीठे पानी की झील साइबेरिया में स्थित बैकाल झील है। इसकी गहराई 5,315 फीट (1,620 मीटर) है।
सवाल : किस देश के राष्ट्रीय ध्वज में सबसे अधिक रंग हैं?
जवाब : सबसे अधिक रंगों वाला राष्ट्रीय ध्वज बेलीज़ (1981) का है, जिसमें 12 रंग हैं।
सवाल : अब तक का सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजा कौन सा है?
जवाब : रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक का सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला राजा फ्रांस का लुई XIV था। उसने 72 साल, 110 दिन तक शासन किया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: